spot_img
Friday, June 2, 2023
spot_img
2 June 2023
spot_img
spot_img

Related articles

spot_img
spot_img

चेहरे पर दाग-धब्‍बे और झुर्रियों से हैं परेशान तो करें ये Yoga

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्‍क : चेहरे पर दाग-धब्‍बे और झुर्रियां एक आम समस्‍या बन गई है। यदि आप भी चेहरे पर दाग-धब्बों और झुर्रियों से परेशान हैं तो इसके लिए आप फेशियल Yoga की मदद ले सकती हैं। आईये आज हम आपको बताते हैं कैसे करें फेशियल योग और यह कितना असरदार है।

इसे भी पढ़ें : Uncle Trump की जीत की राह में भतीजी ने भी खड़े…

Facial Yoga के फायदे

हमारे चेहरे पर अलग-अलग हिस्सों को मिलाकर कुल 52 मांसपेशियां होती है। इन मांसपेशियों का नियमित व्यायाम चेहरे, गर्दन और आंखों का तनाव दूर करता है। इससे ढ़ीली त्वचा में खिंचाव आता है। इस Yoga में चेहरे के प्रमुख हिस्सों पर दबाव देने के अलावा अंगुलियों से 5-10 मिनट के लिए खिंचाव दिया जाता है। जिससे रक्तसंचार बेहतर बनने से कोलेजन का निर्माण होता है और अतिरिक्त चर्बी घटने लगती है। इस योग की खास बात यह है कि इसे किसी भी समय किया जा सकता है। इस योग को कई तरह से कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : जेरेडा के पूर्व निदेशक निरंजन कुमार समेत चार लोगों पर ACB दर्ज करेगी मामला

ऐसे करें फिशियल योग

  • गालों को फुलाकर हवा को दाएं से बाएं और बाएं से दाएं घुमाना।
  • जीभ को क्षमतानुसार बाहर निकालकर रखना और 10-15 सेकंड बाद वापस अंदर लेना।
  • माथे और भौंहों के बीच की त्वचा को अंगूठे और अंगुलियों से कसकर पकड़ना।
  • होठों को बंद रखते हुए मुस्कुराना।

ऐसा करने के हैं कई फायदे

  • मुंह में हवा भरने से चेहरे की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है, जिससे इनका रक्तसंचार बेहतर होता है और चेहरे पर लालिमा व चमक बढ़ती है।
  • चेहरे के आसपास की अतिरिक्त चर्बी कम हो जाती है। खासकर जिन्हें डबल चिन की शिकायत है। वे जीभ से जुड़ा फेशियल योग कर सकते हैं।
  • इसके अलावा चेहरे की स्किन को ऑक्सीजन अधिक मिलती है, जिससे रिलैक्सेशन का अहसास होता है। साथ ही आप खुद को तरोताजा महसूस करते हैं।
- Advertisement -
spot_img
spot_img

Published On :

spot_img

Recent articles

spot_img

Don't Miss

spot_img
spot_img
spot_img