कोहराम लाइव डेस्क : सोशल मीडिया के विभिन्न फॉर्मेट का इस्तेमाल करने वाले लोग लाइक और व्यू के आधार कमाई करते हैं। अब ट्विटर ने भी अपने खास फीचर्स के माध्यम से आपको कमाई का मौका दिया है। यदि आप माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर इस्तेमाल करते हैं और आपके पास अच्छे-खासे फॉलोअर्स हैं, तो आप अब पैसे भी कमाने का आपके पास अवसर होगा।
इसे भी पढ़ें : महिला सिपाही से कहा- इतनी पतली हो राइफल कैसे संभालती हो, जमकर हुई कुटाई
फॉलोअर्स से मिलेगा कमाई का मौका
ट्विटर की ओर से एलान किया गया है कि उसके यूजर्स अपने फॉलोअर्स से कमाई कर सकते हैं। इसके लिए ट्विटर ने दो नए फीचर का एलान किया है। इसमें यूजर्स को अपने फॉलोअर्स को अतिरिक्त कंटेंट दिखाने, समूह आधारित विशेष कंटेंट बनाने और समूह में शामिल करने की सुविधा मिलेगी।
इसे भी पढ़ें :रेस्टोरेंट से निकल रहीं दीपिका पादुकोण को भीड़ ने घेरा, जमकर की धक्का-मुक्की, पर्स…
फॉलोअर्स को हर महीने करना 364 रुपये का भुगतान
अपने यूजर्स से स्पेशल कंटेंट के लिए हर महीने 4.99 डॉलर यानी करीब 364 रुपये ले सकते हैं। यानी आपके फॉलोअर्स को आपके स्पेशल कंटेंट देखने और न्यूजलेटर पाने के लिए हर महीने 364 रुपये का भुगतान करना होगा। नए फीचर के साथ ट्विटर यूट्यूब और इंस्टाग्राम की कैटेगरी में आ गया है। बता दें कि यूट्यूब में भी डाउनलोडिंग और स्पेशल कंटेंट के लिए सब्सक्रिप्शन की सुविधा है।
इसे भी पढ़ें :पटना के इस मेडिकल कालेज में छात्रों का हंगामा, मरीजों और डॉक्टरों को बनाया…
सुपर फॉलो पेमेंट फीचर
ट्विटर में दिखने वाले ये दो बदलाव, उन मॉडल पर भी फिट बैठेंगे, जो दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खासे सफल और लोकप्रिय हैं। इसमें से एक होगा सुपर फॉलो पेमेंट फीचर जिसमें ट्विटर यूजर्स अपने फॉलोअर्स को अतिरिक्त कंटेंट दिखाने के लिए पैसे ले सकेंगे। इसमें बोनस ट्वीट, कम्युनिटी ग्रुप तक पहुंच, न्यूजलेटर की सदस्यता आदि शामिल हैं।










