spot_img

‘कहीं स्वर्ग है तो यहीं है’, रेल मंत्री के ट्वीट में जानिए कहां की हैं तस्वीरें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में बर्फ से ढके श्रीनगर रेलवे स्टेशन की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए  इंडो-फारसी सूफी गायक अमीर खुसरो की कुछ लाइनों को लिखी हैं। उन्होंने लिखा है “गर फिरदौस बर रूये ज़मी अस्त, हमी अस्तो हमी अस्तो हमी अस्त”। इसका मतलब है कि अगर धरती पर स्वर्ग है, तो यहीं है।

9 जनवरी का है ट्वीट

वैष्णव ने जो तीन तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें से एक में श्रीनगर रेलवे स्टेशन और उसके आस-पास पेड़-पौधों के ऊपर बर्फ जमी देखी जा सकती है। जबकि दो अन्य तस्वीरें पटरियों की हैं, जहां बर्फ ही बर्फ जमी हुई है। ये तस्वीरें बेहद खूबसूरत हैं। हर तरफ बर्फ की चादर बिछी हुई है। इन तस्वीरों को वैष्णव ने 9 जनवरी को शेयर किया है  देखते ही देखते ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गईं।

खूब पसंद की जा रहीं तस्वीरें

इंटरनेट पर लोग इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। वैष्णव के इस ट्वीट को अब तक 12 हजार से भी ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं, जबकि कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने लिखा, ”स्नोफ्लेक्स प्रकृति की सबसे नाजुक चीजों में से एक हैं। लेकिन जरा देखिए कि जब वह इतनी मात्रा में गिरती है तो वह कैसी हो जाती है। अगर आप प्रकृति से सच्चा प्यार करते हैं, तो आपको हर जगह सुंदरता मिलेगी। ” दूसरे यूजर ने लिखा, ”शानदार, जानदार, जबरदस्त.” तीसरे यूजर ने लिखा, ”जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी. कश्मीर से कन्याकुमारी गुजरात से अरूणाचल तक जन्नत है।”

जम्मू कश्मीर में चल रहा चिल्ले कलां

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में चिल्ले कलां चल रहा है, जो कि 21 दिसंबर से शुरू होता है और 40 दिन चलता है। इस दौरान सर्दी बढ़ने से पानी के स्रोत जम जाते हैं। कश्मीर में भीषण सर्दी 21 दिसंबर से शुरू होकर 31 जनवरी तक रहती है। इसी के साथ वहां हवाई सेवा भी सस्पेंड कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें : कैसे करें भरोसा, उनके रहते चिता सजा मार दी माचिस, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : दुखड़ा लेकर थाना गई महिला का वीडियो वायरल, देखें वीडियो …

इसे भी पढ़ें : CM Himanta Biswa ने कांस्य पदक जीतने वाली लवलीना को DSP पद पर किया नियुक्त

इसे भी पढ़ें : इस्तीफे की झड़ी के बीच अपना दल ने भी उठाई आवाज, BJP से कहा…

इसे भी पढ़ें : प्राइवेट दफ्तर बंद करने का आदेश, रेस्टोरेंट और बार भी नहीं खुलेंगे…

इसे भी पढ़ें : डॉक्‍टरों ने दिखाई हिम्मत और कोरोना पीड़ितों घर में गूंज उठी किलकारी

इसे भी पढ़ें : ICMR ने कोरोना टेस्ट को लेकर जारी की नयी एडवाइजरी, जानें किसे करानी है जांच

इसे भी पढ़ें : बिहार पुलिस ‍1722 कांस्टेबल की बहाली के लिए फाइनल रिजल्‍ट जारी

इसे भी पढ़ें : मकर संक्रांति पर हरिद्वार-ऋषिकेश में गंगा स्नान पर रोक

इसे भी पढ़ें : Urfi Javed ने पैंट की बटन खोल करवाया …यूजर्स ने लिख दी ये बात…देखें…

इसे भी पढ़ें : राजधानी में छुपा बैठा था PLFI सुप्रीमो का गुर्गा, पुलिस ने क्‍या किया

इसे भी पढ़ें :मंदिर परिसर में खून से लथपथ मिली लाश, पुजारी ने जो कुछ बताया…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :हार्दिक पंड्या बने कप्तान, ऐसे हुए थे टीम से बाहर

इसे भी पढ़ें :बिहार के सीएम नीतीश कुमार हुए कोरोना संक्रमित

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…

Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की...

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...