UP : उत्तर प्रदेश BJP में मची भगदड़ पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। मंगलवार को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल का कहना है कि नेताओं के आत्मसम्मान का बीजेपी को ध्यान रखना चाहिए। अब गृहमंत्री अमित शाह को इस मामले को अपने हाथ में ले लेना चाहिए
अपना दल के नेता ने आगे कहा, “स्वामी प्रसाद मौर्य का एनडीए से जाना दुखद है। भारतीय जनता पार्टी को यह देखना होगा कि सामाजिक न्याय से जुड़े नेताओं के आत्मसम्मान से कोई खिलवाड़ ना हो पाए। अपना दल (एस) अपील करता है कि गृहमंत्री अमित शाह जी आगे आएं, क्योंकि सामाजिक न्याय से जुड़े नेताओं की उम्मीद उनसे है.”
बीजेपी की सिरदर्दी बढ़ाएगा बयान
पार्टी से लगातार विधायकों के इस्तीफों की झड़ी के बाद अपना दल (एस) के नेता का बयान बीजेपी के लिए सिरदर्दी बढ़ाने वाला है, क्योंकि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने दावा कर चुके हैं कि केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और भाजपा के एक वरिष्ठ नेता (दयाशंकर सिंह) समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं।
‘सपा के संपर्क में हैं अनुप्रिया पटेल’
राजभर ने यह भी कहा कि केंद्रीय मंत्री और अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल सपा के संपर्क में हैं। अनुप्रिया और सपा नेतृत्व के बीच बातचीत चल रही है। अब सभी को अंदाजा हो गया है कि भाजपा की उत्तर प्रदेश में विदाई निश्चित है। उन्होंने कहा कि बातचीत कितनी आगे बढ़ गई है, इस बारे में अखिलेश यादव ही कुछ कह सकते हैं।
स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 5 विधायकों ने छोड़ी बीजेपी
बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद से बीजेपी को लगातार झटके पर झटके लगते जा रहे हैं। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद मंगलवार को 3 और भी विधायकों ने बीजेपी छोड़ दी है. इनमें बांदा (Banda) जिले की तिंदवारी विधानसभा से विधायक ब्रजेश प्रजापति, शाहजहांपुर की तिलहर सीट से विधायक रोशनलाल वर्मा और कानपुर के बिल्हौर से विधायक भगवती सागर शामिल हैं। इससे पहले, बदायूं जिले की बिल्सी विधानसभा क्षेत्र (Bilsi Assembly Constituency) से विधायक आरके शर्मा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
इसे भी पढ़ें : प्राइवेट दफ्तर बंद करने का आदेश, रेस्टोरेंट और बार भी नहीं खुलेंगे…
इसे भी पढ़ें : डॉक्टरों ने दिखाई हिम्मत और कोरोना पीड़ितों घर में गूंज उठी किलकारी
इसे भी पढ़ें : ICMR ने कोरोना टेस्ट को लेकर जारी की नयी एडवाइजरी, जानें किसे करानी है जांच
इसे भी पढ़ें : बिहार पुलिस 1722 कांस्टेबल की बहाली के लिए फाइनल रिजल्ट जारी
इसे भी पढ़ें : मकर संक्रांति पर हरिद्वार-ऋषिकेश में गंगा स्नान पर रोक
इसे भी पढ़ें : Urfi Javed ने पैंट की बटन खोल करवाया …यूजर्स ने लिख दी ये बात…देखें…
इसे भी पढ़ें : राजधानी में छुपा बैठा था PLFI सुप्रीमो का गुर्गा, पुलिस ने क्या किया
इसे भी पढ़ें :मंदिर परिसर में खून से लथपथ मिली लाश, पुजारी ने जो कुछ बताया…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :हार्दिक पंड्या बने कप्तान, ऐसे हुए थे टीम से बाहर
इसे भी पढ़ें :बिहार के सीएम नीतीश कुमार हुए कोरोना संक्रमित
इसे भी पढ़ें :देश के डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, होम क्वारंटाइन
इसे भी पढ़ें :साथ-साथ करता था धंधा, जानिये क्या हुआ ऐसा कि मार डाला
इसे भी पढ़ें : दोस्तों के साथ रात को हुई थी कहासुनी, सुबह खून से लथपथ मिली लाश








