RANCHI : नया साल नया सवेरा लेकर आने वाला है। साल 2022 खत्म होने को बेताब है, वहीं साल 2023 की शुरुआत का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। नये साल पर एक अजीब सी उत्साह और उमंग अभी से हर आंगन में झलकने लगी है। नये साल को वेलकम करने के लिये लोग अभी से तैयारी में जुट गये हैं। नये साल के जश्न को यादगार बनाने की खातिर रोज रात में युट्यूब खंगाले जा रहे हैं। पर्यटन स्थलों को लेकर छपी किताबों के पन्ने उल्टे जा रहे हैं। बहुत सारे लोग साल के अंतिम दिन पार्टी और नये साल पर घूमने का मन चुके हैं। मम्मी-डैडी ने भी अपना बजट बनाना शुरू कर दिया है। अगर आपका भी कुछ ऐसा ही प्लान है तो कुछ छोटी-छोटी बातों पर गौर जरूर करें। सबसे पहले भीड़-भाड़ वाले जगहों पर जाने से बचे। 1 जनवरी को बहुत सारे लोग दोस्तों और परिवार के साथ जश्न मनाने निकलते हैं। ऐसे में भीड़-भाड़ बढ़ जाती है। कई बार हद से ज्यादा लोग एक ही जगह पर जमा हो जाते हैं। बीते साल एक मशहूर मंदिर परिसर में भीड़-भाड़ बहुत ज्यादा होने के कारण भगदड़ मच गई थी। कई लोगों की जान चली गई थी। जनवरी का मतलब है ठंडा का मौसम। इसका भी ध्यान जरूर रखें। अगर ठंडा बर्दास्त नहीं तो कोई गर्माहट वाली जगह चुनें। गर्म कपड़े, टोपी साथ ले जाना नहीं भूले, ताकि खुद को ठंड से बचा सके। नये साल में सेहत तंदुरुस्त रखने का संकल्प भी जरूरी। कोरोना महामारी सबको डरा गया।
पहले कर लें पूरी तैयारी
झारखंड में कई पर्यटक स्थल अपने शहर रांची से दूर हैं। अगर ऐसी किसी ट्रिप पर जाना हो तो इसकी तैयारी पहले ही पूरी कर लें। आने-जाने वाली गाड़ी से लेकर होटल तक की बुकिंग पहले ही कर लें। ऐन मौके का इंतजार में कहीं कमरा ना मिले और मिले तो महंगा। घूमने का पीक सीजन होने के कारण होटलों में मारामारी रहती है। जहां कहीं टिकट वगैरह लगता हो तो ऑनलाइन टिकट पहले बुक करा लें। इससे टिकट काउंटर पर भीड़ में लाइन लगाने और समय की बर्बादी से बच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : UP News : भाभी के सामने प्रेमिका के साथ कांड… देखें
इसे भी पढ़ें : अस्पताल के Gents Toilet में मिली नवजात बच्ची की डेड बॉडी… देखें
इसे भी पढ़ें : उचट सा गया था मन, भगवान के संग ही सात फेरे ले ली पूजा…
इसे भी पढ़ें : राजधानी में मुंह में पिस्टल ठूंस सन्नी का क्या किया… देखें
इसे भी पढ़ें : छपरा के बाद अब सीवान में हुई पांच लोगों की मौ*त, देखें कैसे












