spot_img

चाय बनाने में की देरी, तो बाप-बेटे ने महिला के साथ कर दिया ये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

जमशेदपुर :  चाय पीने की तलब तो सबको हर वक्त लगी रहती है, पर चाय बनने में देरी होने पर कोई किसी की पिटाई कर दे ये सुनने में काफी अटपटा लगता है। मगर ऐसा हुआ है, जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित स्टील कंपनी के सामने चाय दुकान चलाने वाली 34 साल की गंगा देवी के साथ। चाय बनाने में देरी करना गंगा को काफी महंगा पड़ गया।

गंगा के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से चतुर्थ राय का बेटा उसे फोन कर परेशान कर रहा था। रात में भी वह उसे फोन कर परेशान करता था। आज सुबह आरोपी उसके दुकान पर चाय पीने आया। चाय बनने में देरी होंने पर आरोपी गंगा के साथ गाली – गलौच करने लगा। गंगा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपने पिता को बुला गंगा के साथ मार – पीट शुरू कर दी। चाय बनाने वाले बर्तन से दोनों ने उसके सिर पर वार कर दिया और वहां से भाग गए। किसी तरह घायल गंगा को आस-पास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें : बड़ी वारदात : तीन रेसलिंग कोच और दो महिला पहलवान की गोली मारकर हत्‍या

इसे भी पढ़ें : रातू अंचल के हल्‍का कर्मचारी को अपराधियों ने मारी गोली

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...