- अपराध समीक्षा बैठक में महिला सुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकता देने पर दिया जोर
GARHWA : गढ़वा एसपी अंजनी कुमार झा ने गुरुवार को पुलिस लाइन में डीएसपी, सीआई, ओसी और एसआई के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आनेवाले त्योहारों- विश्वकर्मा पूजा, करम पूजा, दुर्गा पूजा और ईद के मद्देनजर उपद्रवी लोगों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। बैठक में एसपी ने महिला सुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकता देने, कानून व्यवस्था बनाए रखने, जुआ, नशीली वस्तुओं की तस्करी, अवैध शराब बनाना आदि जैसी अवैध गतिविधियों को रोकने पर जोर दिया।

लंबित मामलों की तेजी से करें जांच
एसपी ने अधिकारियों के सामने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों की जांच तेजी से करें। इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी थानों के लंबित मामलों की विस्तार से जानकारी ली। समय पर जांच पूरी कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश दिया। बैठक में 19 सितंबर को होने वाली जेपीएससी परीक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बिहार में चल रहे पंचायत चुनाव को देखते हुए एसपी ने सीमावर्ती थानों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा। झारखंड में भी होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारी के निर्देश दिए।
बेहतर काम करने वाले किए गए सम्मानित
बेहतर काम करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नगरउंटारी थाना अंतर्गत अपराधकर्मी खुस्तर अंसारी एवं अन्य की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी, एसआई राजेश कुमार, एएसआई पंकज कुमार तिवारी, थाना प्रभारी अजीत कुमार सोनी, एएसआई संजय कुमार मुंडा, हवलदार माथुर महत्व, को सम्मानित किया गया। रंका थाना क्षेत्र में JJMP उग्रवादी विजय भुइयां एवं उदय पासवान की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ सुदर्शन कुमार आस्तिक, एसआई रामजी महतो, एसआई व थाना प्रभारी भंडरिया लक्ष्मीकांत, एसआई नीतीश कुमार सिंह, एएसआई सुजीत चौधरी, थाना प्रभारी रमकंडा एवं एएसआई विकास कुमार, एएसआई मंटू कुमार शर्मा, आरक्षी 674 कृष्ण कुमार शर्मा, आरक्षी 409 राजेश कुमार रवि, आरक्षी 310 अमृत उरांव और आरक्षी 259 रामवृक्ष को सम्मानित किया गया।
Read More :6 साल की बच्ची का किया था रेप और मर्डर, आज इस हाल में मिला… देखें वीडियो
Read More :BREAKING : वीडियो जर्नलिस्ट बैजनाथ पर जानलेवा हमले का एक आरोपी धराया
Read More :ट्रेंड कर रहा #IstandWithSonuSood, मिला फैंस का सपोर्ट
Read More :टेलीकॉम सेक्टर में नया रिफार्म, KYC के लिए नहीं देना होगा कोई कागज
Read More :दिवाली में इस साल भी नहीं फूटेंगे पटाखे, दिल्ली सरकार ने लगाई रोक
Read More :Gujarat Cabinet Expansion: नए कैबिनेट का शपथ ग्रहण, जानें ‘टीम भूपेंद्र’ में किसे मिली जगह
Read More :एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, घर से निकलते ही…
Read More :…जकड़कर जिंदा निगल गया अजगर, देंखे…
Read More :IPS राकेश दुबे के 4 ठिकानों पर EOW की रेड, यहां भी पड़ा छापा
Read More :2 स्कूली छात्र के अकाउंट में आ गये 960 करोड़ रुपये, फिर जो हुआ…
Read More :बड़का मानव तस्कर धराया, उगले कई राज
Read More :बुरे वक्त में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंची शिल्पा, देखें वीडियो
Read More :6 साल की बच्ची का रेप-मर्डर करने वाले पी. राजू का सुराग देने वाले को 10 लाख का इनाम
Read More :उत्तराखंड के राज्यपाल बने Lieutenant General Gurmeet Singh
Read More :पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर लौटा आतंकी क्या करने वाला था, देखें वीडियो












