spot_img
spot_img
spot_img

फोन चलने लगा है स्लो तो तुरंत आजमाएं ये Tricks

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : फोन का स्लो चलना या हैंग होना ये दोनों सबसे परेशान करने वाली चीज़ होती है। कभी-कभी ऐसा होता है की आपका फोन बहुत स्लो चलने लगता है, और आप समझ नहीं पाते की आखिर फोन में हुआ क्या है। फोन के स्लो चलने का मुख्य कारण फोन का स्पेस फुल होना भी हो सकता है। आपको बता दें अगर आपके फोन में स्पेस नहीं है, तो फोन स्लो हो जाता है।

स्मार्टफोन के पूरी तरह से भरा होने और बार-बार हैंग होने पर फोन स्लो हो जाता है। कई बार ऐसा भी होता है कि फोन में कुछ ऐसी चीजें स्टोर हो जाती हैं, और हमें पता  भी नहीं होता है और यह स्पेस घेर लेती हैं। लेकिन इससे छुटकारा पाने के कई आसान तरीके भी हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में जिससे आप फोन के स्पेस को खाली कर के उसकी स्पीड बढ़ा सकते है…

हफ्ते या महीने में फोन स्पेस की सफाई करें

अगर आप मोबाइल कभी हैंग न होने की कामना करते हैं तो हफ्ते या महीने में फोन स्पेस की सफाई अवश्य करें। या फोन के ज़रूरी डेटा का बैकअप लेकर फैक्ट्री रिसेट कर लें। पर ये ध्यान में रखें की फैक्ट्री रिसेट करने से आपके फोन का सारा डेटा डिलीट हो सकता है। साथ ही मोबाइल अपडेट आने पर उसके सिस्टम को भी अपडेट करते रहें। सिस्टम अपडेट रहने से फोन फास्ट और स्मूथ चलता है।

इसे भी पढ़ें : 22 राज्यों में IRCTC की Bus Service शुरू

अनआवश्यक एप को डिलीट करें 

हमारे फोन में कुछ एप ऐसी भी होते हैं जिनका कोई काम नहीं होता। इसलिए जिस एप की जरूरत नहीं उस एप को डिलीट करें। आप जब भी कोई ऐप डाउनलोड करें और फिर उसका इस्तेमाल लगभग न के बराबर हो जाए तो उसे डिलीट कर दें। क्योंकि जिन ऐप का यूज़ नहीं है वो व्यर्थ डेटा खर्च करते हैं और स्पेस घेरते है, जिससे आपका फोन स्लो होता है।

बड़ी-बड़ी फाइल जिनकी जरूरत नहीं उसे हटा दें  

स्टोरेज समस्या को देखते हुए अब स्मार्टफोन कंपनियां फोन में ज़्यादा स्टोरेज देने लगी हैं। ऐसे में हम जो कुछ भी पाते हैं सेव करते रहते हैं। लेकिन ज्यादा डेटा सेव होने से भी परेशानी होती है। इसलिए आपके मोबाइल में जो भी जरूरत के मैसेज, GIF, गेम, वीडियो, फोटो न हों उन्हें तुरंत डिलीट कर दें। इससे स्टोरेज में स्पेस होने से मोबाइल आसानी से ऑपरेट होने लगेगा। जो भी बड़ी-बड़ी फाइल जरूरत की न हो उन्हें डिलीट करना ही सही समझे।

ऑनलाइन क्लाउड बैकअप का इस्तेमाल करें 

फोन में सबसे ज़्यादा स्टोरेज फोटो और वीडियो ही घेरती हैं। उन्हें आप ऑनलाइन क्लाउड बैकअप में रख दें। या फिर आप मोबाइल से डिलीट कर सकते हैं। बैकअप रखने से आप उन्हें कभी भी एक्सेस कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : Railway में 2500 पदों पर होगी बहाली, जानें कैसे होगा चयन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।