spot_img

होमवर्क नहीं किया तो छात्र की पीट-पीटकर ले ली जान, बाप को फोन कर बोला…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Rajasthan : छात्र की पीट-पीटकर एक शिक्षक ने जान ले ली। छात्र का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने होमवर्क नहीं किया था। होमवर्क नहीं करके आने पर टीचर को इतना गुस्‍सा आया कि छात्र को बेरहमी से पीट दिया। पिटाई से छात्र बेहोश हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे एक निजी अस्‍पताल ले गये, जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला राजस्थान के चूरू जिले के सालासर के कोलासर गांव की है।
बच्‍चे के पिता ने सालासर थाने में आरोपी टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सालासर पुलिस के एसएचओ संदीप बिश्नोई के अनुसार कोलासर निवासी ओमप्रकाश ने टीचर मनोज पर बेवजह बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पिता ने पुलिस को बताया कि गणेश ने 15 दिन में तीन-चार बार शिकायत की थी कि उसके साथ बेवजह मारपीट की जाती है। बुधवार को भी गणेश स्कूल गया था। सुबह करीब सवा नौ बजे आरोपी शिक्षक मनोज का फोन आया कि गणेश होमवर्क करके नहीं लाया है, इसलिए उसकी पिटाई की गई है, जिससे वह बेहोश हो गया है। पिता भागे-भागे स्‍कूल पहुंचा तो देखा बेटा लहूलुहान बेहोश पड़ा है। परिजन उसे लेकर निजी अस्‍पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
स्‍कूल के बच्चों ने बताया कि आरोपी मनोज ने गणेश को बेरहमी से लात-घूसों से पीटा। जमीन पर पटक-पटक कर मारा। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ़्तार कर लिया है। सालासर पुलिस ने छात्र के शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। तीन डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड ने छात्र का पोस्टमॉर्टम किया।

Read More : हटिया ASP हटाये गये, जमशेदपुर और धनबाद के रुरल एसपी बदले

इसे भी पढ़ें : तबाही के मंजर के बीच दिखी सुखद तस्वीर, आप भी देखिए…

इसे भी पढ़ें : यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर विस्फोट, 1 पुलिसकर्मी की मौत, कई जख्मी

इसे भी पढ़ें : आखिरकार भू-माफिया कमलेश का खूंटा डोला, गिरफ्तार… अब कई रसूखदार भी होंगे बेनकाब, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : Dumka में मिला इतना विस्फोटक कि…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...