spot_img

“नंबर नहीं दिए तो कर लूंगी सुसा इड… पढ़ें वायरल Answer Sheet

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : आए दिन बोर्ड एग्जाम में स्टूडेंट्स Answer Sheet में कुछ ऐसा लिख देते हैं कि वह वायरल हो जाता है। हालांकि इस बार कोई गीत या शायरी देखने को नहीं मिली, लेकिन पास कर देने के लिए अर्जी जरूर लिखी गई है। यह मामला हरियाणा के फतेहाबाद से आ रहा है। फतेहाबाद मे कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की मार्किंग चल रही है। कुछ परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिकाओं में जो उत्तर लिखे हैं, वे हैरान कर देने वाले हैं।  किसी छात्रा ने लिखा है कि अच्छे नंबर नहीं मिले तो पापा शादी करवा देंगे, तो दूसरे ने लिखा है कि मुझे कोई प्रश्न नहीं आता, मुझे पास कर दो। वहीं एक छात्रा ने यहां तक लिख दिया कि उसे पास कर दिया जाएं, क्योंकि वह आपकी बेटी जैसी है। एक स्टूडेंट ने तो हद ही कर दी। पेपर में लिखा कि अगर 75 प्रतिशत अंक नहीं दिए तो सुसा इड कर लूंगी।

12वीं की परीक्षा देने वाली एक छात्रा ने अपने Answer Sheet में एक प्रश्न के जवाब में लिखा है कि ”सर मेरी लाइफ में बहुत प्रॉब्लम चल रही हैं। बहुत कुछ गलत चल रहा है, अपने घबराने की वजह से बहुत परेशान हूं, पापा ने कहा है कि यदि अच्छे नंबरों से पास नहीं हुई तो शादी कर देंगे। जिस माहौल में रहती हूं, वहां कुछ खास नहीं है। बचपन से ही मुझे खेल में कुछ रूचि रही है, पढ़ने का तो सोचा ही नहीं, उसका सपना आर्मी में जाने का है।”

इसी छात्रा ने अपने जीवन और पढ़ाई के बारे में और लिखते हुए कहा कि “उसकी मां सौतेली है, पिता दारू पीते रहते हैं। उन्होंने बहुत दुख दिया है। मां भी अच्छा बर्ताव नहीं करती हैं।” छात्रा ने अपनी समस्या को लिखते हुए दो पेज भर दिए। दूसरे पेज पर भी उसने अपनी सौतेली मां और पिता के बारे में लिखा है। छात्रा ने लिखा कि ”उसने भगवान के अलावा किसी से कुछ नहीं मांगा। आज वह अपनी जिंदगी मांग रही है। अगर कुछ ना हुआ तो सुसाइड कर लूंगी। सर मेरी हेल्प कर दो, मैं अपना सपना पूरा करूंगी। ”

Read More : अब ट्रेन में बच्चों के सोने का No Tension, रेलवे ने शुरू की यह सुविधा

Read More : Reliance Jio फिर नंबर वन पर, 4जी डाउनलोड स्पीड में 2 Mbps का उछाल– ट्राई

Read More : Aashram 3 Trailer: 6 सीन्स में सारी हदें पार कर गईं ईशा गुप्ता, देखें…

Read More : काले हिरण और मोर को मारा, पकड़ने गये SI समेत 3 पुलिसवालों की हत्‍या

Read More : रेलवे गार्ड अब बन गए Train Manager

Read More : पुराने Smart Phone पर मिलेंगे ‘फुल पैसे’, इन बातों का रखें ध्यान

Read More : Reliance Brands और ईटली के टॉड्स एस.पी.ए. के बीच हुआ फ़्रैंचाइज़ी समझौता

Read More : अनुराग गुप्ता बने ADG ट्रेनिंग, अजय कुमार सिंह को DG ACB का प्रभार

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...