spot_img
spot_img

शादी में DJ बजा तो नहीं पढ़ाया जायेगा निकाह…

Date:

spot_img
spot_img

UP : शादी-ब्याह का मौका हो तो खुशियों के साथ दिखावे की होड़ भी शुरू हो जाती है। कहीं DJ की तेज आवाज, कहीं बरात की शान पर हजारों-लाखों रुपये खर्च और कहीं दहेज की मांग के नाम पर लड़की के परिवार पर आर्थिक बोझ। समाज में बरसों से चली आ रही इन कुरीतियों ने न जाने कितने परिवारों की खुशियां फीकी की हैं। लेकिन अब इस तस्वीर को बदलने की पहल हुई है। यूपी के संभल में एक बिरादरी ने सामाजिक सुधार की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। विवार को सैफ खां सराय स्थित सुलेमान शहीद दरगाह पर आयोजित पंचायत में सैकड़ों लोगों ने मिलकर शादी-विवाह से जुड़े सात नियम तय किये। खास बात यह रही कि इन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का भी फैसला लिया गया।

बरात में देर हुई तो जेब से देने होंगे…

पंचायत का सबसे सख्त फैसला शादी में DJ और म्यूजिक सिस्टम के इस्तेमाल को लेकर हुआ। तय किया गया कि शादी समारोह में DJ नहीं बजेगा। यदि कोई परिवार इस नियम को तोड़ता है तो गांव और मस्जिद के इमाम ऐसे निकाह को पढ़ाने से इनकार कर देंगे। यानी शादी की खुशियों में शोर-शराबे और दिखावे के बजाय सादगी को प्राथमिकता दी जायेगी। शादी में बरात के इंतजार में लड़की वालों को घंटों परेशान रहना पड़ता है। कई बार पूरी रात गुजर जाती है, लेकिन बरात समय पर नहीं पहुंचती। इस समस्या पर भी पंचायत ने सख्त रुख अपनाया है। निर्णय लिया गया कि दिन में होने वाली शादियों में बरात शाम चार बजे तक पहुंच जानी चाहिये। यदि दूल्हा पक्ष निर्धारित समय के बाद बरात लेकर पहुंचता है तो उसे 10 हजार रुपये जुर्माना देना होगा। वहीं, दहेज जैसी सामाजिक बुराई पर लगाम लगाने के लिये पंचायत ने स्पष्ट संदेश दिया है। लड़के पक्ष की ओर से लड़की वालों से किसी भी तरह की मांग नहीं की जायेगी। इतना ही नहीं, लड़की वाले अपनी खुशी से जो भी सामान देंगे, उसका सार्वजनिक प्रदर्शन भी नहीं किया जा सकेगा। मकसद साफ है कि शादी को सामान और संपत्ति दिखाने का मंच बनाने के बजाय दो परिवारों के रिश्ते का उत्सव बनाया जाये।

भट्टी की रोटी की परंपरा भी बंद

शादी में खाने-पीने को लेकर भी अक्सर लड़की वालों पर अतिरिक्त खर्च का दबाव बनाया जाता है। पंचायत ने तय किया कि दूल्हा पक्ष अपनी पसंद का भोजन बनवाने के लिये लड़की वालों पर दबाव नहीं बनायेगा। इसके साथ ही गांव के लोगों को भट्टी की रोटी खिलाने की परंपरा पर भी रोक लगाने का निर्णय हुआ। भोजन की व्यवस्था केवल बाहर से आने वाले मेहमानों के लिये की जायेगी।

तेरहवीं-चालीसवें पर नहीं होगा बड़ा भोज

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पंचायत की पहल केवल शादी-विवाह तक सीमित नहीं रही। मृत्यु के बाद होने वाले सामाजिक आयोजनों में भी अनावश्यक खर्च कम करने पर सहमति बनी। निर्णय लिया गया कि तेरहवीं और चालीसवें के मौके पर बड़े भोज आयोजित नहीं किये जायेंगे। बिरादरी के लोगों से इस फैसले का पालन करने की अपील की गई। वहीं, पंचायत के फैसलों में सबसे संवेदनशील और दिल छू लेने वाला निर्णय आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी को लेकर रहा। बिरादरी ने तय किया कि किसी गरीब परिवार की बेटी की शादी केवल पैसों की कमी के कारण नहीं रुकने दी जायेगी। ऐसे परिवारों को बिरादरी के लोग मिलकर आर्थिक सहयोग देंगे। यह फैसला उन माता-पिताओं के लिये बड़ी राहत बन सकता है, जिनके लिये बेटी की शादी की चिंता कभी-कभी जिंदगी का सबसे बड़ा बोझ बन जाती है। सैफ खां सराय स्थित सुलेमान शहीद दरगाह पर हुई इस पंचायत में फरमान, प्रधान मुल्ला खलील और हाजी बजर समेत बिरादरी के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी ने तय नियमों का पालन करने पर सहमति जताई।

इसे भी पढ़ें :

झारखंड स्थापना पखवाड़ा: 23.26 लाख बच्चों ने ली शपथ…

Ranchi : झारखंड की स्थापना केवल एक अलग राज्य...

26 साल का झारखंड: सांसद डॉ. वर्मा का विशेष आलेख…

Ranchi : 15 नवंबर 2000, यह तारीख झारखंड के...

बिजलीकर्मियों की परेशानी पर खूंटी पहुंचे अजय राय…

Ranchi : दूसरों के घरों को रोशन रखने की...

झारखंड में वोटर बनाने का आखिरी मौका…

Ranchi : लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है जनता...

नये अवतार में आ रही इनोवा हाईक्रॉस, खासियत जानें…

Kohramlive : भारतीय सड़कों पर परिवारों की पसंद बनी...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड स्थापना पखवाड़ा: 23.26 लाख बच्चों ने ली शपथ…

Ranchi : झारखंड की स्थापना केवल एक अलग राज्य...

26 साल का झारखंड: सांसद डॉ. वर्मा का विशेष आलेख…

Ranchi : 15 नवंबर 2000, यह तारीख झारखंड के...

बिजलीकर्मियों की परेशानी पर खूंटी पहुंचे अजय राय…

Ranchi : दूसरों के घरों को रोशन रखने की...

झारखंड में वोटर बनाने का आखिरी मौका…

Ranchi : लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है जनता...

नये अवतार में आ रही इनोवा हाईक्रॉस, खासियत जानें…

Kohramlive : भारतीय सड़कों पर परिवारों की पसंद बनी...