spot_img

रेलवे करा रहा ज्योतिर्लिंग के दर्शन, रहना-खाना मिलेगा फ्री, जानिए डिटेल्स

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : यदि आप धार्मिक यात्रा करने में रुचि रखते हैं, तो आईआरसीटीसी के पैकेज का लाभ उठा सकते हैं। इस पैकेज में आप ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकते हैं। यह यात्रा पूरे 9 दिनों की होगी। इसका न्‍यूनतम किराया 21390 रुपये है। आपको रहने-खाने की सुविधा नि:शुल्‍क मिलेगी। IRCTC ने अपने ऑफिशियल ट्वीट में लिखा है कि अब आप पास 5 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकते हैं। आपका यह सफर जयपुर से शुरू होगा। इस पैकेज के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल लिंक http://bit.ly/3Xx0L4Z पर विजिट कर सकते हैं।

पैकेज की डिटेल्स

>> पैकेज का नाम – 05 ज्योतिर्लिंग यात्रा
>> कितने दिन का होगा टूर पैकेज – 8 रात/ 9 दिन
>> यात्रा की तारीख – 4 फरवरी 2023
>> यात्रा कार्यक्रम – जयपुर – नासिक – औरंगाबाद – पुणे – द्वारका – वेरावल – जयपुर
>> नंबर ऑफ सीट – 600 (स्टैंडर्ड – 300, सुपीरियर – 300)
>> बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग प्वाइंट – जयपुर – अजमेर – भीलवाड़ा – चंदेरिया – उदयपुर

खर्च का ब्‍योरा 

इस पैकेज में आने वाले खर्च की बात की जाए तो स्टैंडर्ड कैटेगिरी में सिंगल ऑक्युपेसी का किराया 27810 रुपये प्रति व्यक्ति, डबल और ट्रिपल ऑक्युपेसी का किराया 21390 रुपये प्रति व्यक्ति है। सुपीरियर कैटेगिरी की बात करें तो इसमें सिंगल ऑक्युपेसी का किराया 31500 रुपये प्रति व्यक्ति, डबल ऑक्युपेसी का किराया 24230 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च होगा। बच्चों की बात करें सुपीरियर कैटेगिरी में 5 से 11 साल तक बच्चे के लिए 21810 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च होगा। स्टैंडर्ड कैटेगिरी में 19260 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च होगा।

इसे भी पढ़ें : दिग्‍गज नेता शरद यादव का पैतृक गांव में कल होगा अंतिम संस्कार

इसे भी पढ़ें :बिहार में 81 डॉक्टर सेवा से बर्खास्त…देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :शानदार, जानदार, लाजवाब है क्रूज गंगा विलास, खासियत जान रह जायेंगे दंग, देखें…

इसे भी पढ़ें :दूर कर लें कंफ्यूजन, कब है मकर संक्रांति ? 14 या 15 जनवरी, जानें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मांडर में किसने किया ध’माका, हुआ अरेस्ट… जानें कौन

Ranchi : रांची के मांडर थाना क्षेत्र में बीती...

बेटी की चि’ता सज चुकी थी, तभी आया VIDEO… बोली- मैं जिंदा हूं और…

Bihar : बिहार के समस्तीपुर के भजनगामा गांव में एक...

तमाड़ में हूल दिवस पर वीर शहीदों को नमन…

Ranchi : रांची के तमाड़ में मंगलवार को हूल...

घर-घर पहुंचेंगे BLO, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का सुनहरा मौका…

Garhwa: गढ़वा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

38 साल तक देश की सुरक्षा, अब सम्मान के साथ विदाई…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के CRPF की 172वीं बटालियन...