spot_img

IED Blast : लोहरदगा में नक्सलियों से मुठभेड़, दो जवान घायल

Date:

spot_img
spot_img
  • माओवादियों को घेरने के इरादे से गुमला में बड़े पैमाने पर ऑपरेशन शुरू
  • IED Blast में जिला पुलिस बल के दो जवान घायल, खतरे से बाहर

लोहरदगा : झारखंड में फिर नक्सल वारदात और IED Blast की घटना घटी। इस बार वारदात हुई है लोहरदगा जिले में। जिले के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें नक्सलियों ने IED Blast – आईईडी ब्लास्ट किया। इस ब्लास्ट में पुलिस के दो जवान घायल हो गए। इसके बाद नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग भी की। फिर पुलिस बल ने जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ स्थल गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र से सटा हुआ है।

IED Blast में घायल जवानों को रांची भेजा गया

नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में आईईडी ब्लास्ट में जिला पुलिस बल के उपेन्द्र सिंह और सैप के अरविंद पांडेेय के गंभीर रूप से घायल हो गए।  उन्हें विशेष एंबुलेंस से राजधानी रांची लाया गया, जहां रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंजनी कुमार को जांघ में और उपेंद्र को सीने में गोली लगी है। दोनों खतरे से हैं। बाहर इस मुठभेड़ में कुछ और जवानों के भी घायल होने की सूचना है।

इसे भी पढ़ें : प्यार, धोखा, भरोसे का खून… Tara के इश्क का अंजाम, मारा गया सेना का जवान (VIDEO)

बड़े पैमाने पर शुरू किया गया अभियान

लोहरदगा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ की खबर के बाद गुमला के एसपी जनार्दन भी घाघरा में पहुंच गए हैं। घटनास्थल में जाने की तैयारी की जा रही है। आईजी अभियान साकेत कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है। गुमला पुलिस और सीआरपीएफ ने माओवादियों को घेरने के इरादे से गुमला जिले के घाघरा इलाके से बड़े पैमाने पर ऑपरेशन शुरू किया।

इसे भी पढ़ें : रावत को राहत, CBI जांच पर रोक, रह चुके हैं झारखंड बीजेपी प्रभारी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में पहली बार डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट, ये सब कुछ ले जाने पर मनाही…

Kohramlive : राजधानी रांची में फुटबॉल के सबसे पुराने...

रांची में राशन लेने वालों के लिये बड़ी खबर…

Ranchi : रांची के शहरी क्षेत्र के करीब दो...

एक ही परिवार के सात लोगों की मौ’त, कई इलाकों में मची चीख-पुकार…

Kohramlive : जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश कहर बनकर टूट...

CJP की जेपी नड्डा से मुलाकात का दावा, रखी ये तीन मांगे…

Kohramlive : 'चलो संसद' मार्च को लेकर दिल्ली में...

इतिहास की सबसे बड़ी प्राइज मनी! विजेता को मिले ₹481 करोड़…

Kohramlive : फीफा विश्व कप 2026 जीतने के साथ...