spot_img

IDF का बड़ा बयान, ऐसे मा’रे गये ताकतवर खामेनेई…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इस्राइल रक्षा बल (IDF) ने रविवार को सनसनीखेज दावा किया कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को मध्य तेहरान स्थित नेतृत्व परिसर पर हुये हवाई हमले में मार गिराया गया। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और तेहरान की ओर से आधिकारिक पुष्टि या खंडन की प्रतीक्षा है। IDF ने अपने बयान में कहा कि यह कार्रवाई “इस्राइल के खिलाफ दशकों से जारी आतंक के लंबे अध्याय का अंत” है। सेना के अनुसार, यह हमला सटीक सैन्य खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया, जिसमें वायुसेना ने नेतृत्व परिसर को निशाना बनाया, जहां खामेनेई कथित तौर पर अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौजूद थे। IDF के मुताबिक, यह ऑपरेशन अमेरिका के साथ समन्वय में किया गया। अगर यह दावा सही साबित होता है, तो इसे ईरान के 46 वर्षों के धार्मिक शासन में सबसे बड़ा भू-राजनीतिक मोड़ माना जायेगा। दूसरी ओर, तेहरान की जवाबी कार्रवाई की खबरों के बाद पूरे पश्चिम एशिया में सैन्य तनाव और संघर्ष का खतरा बढ़ गया है।

हवाई हमले का वीडियो जारी

IDF ने हमले से जुड़ा वीडियो भी जारी करने का दावा किया है। बयान में कहा गया कि खामेनेई “इस्राइल को खत्म करने की योजना के जनक” थे और उन्होंने पूरे क्षेत्र में अपने प्रभाव का नेटवर्क फैलाया, जिसमें हिजबुल्ला जैसे संगठनों का नेतृत्व शामिल बताया गया। इससे पहले IDF ने बताया था कि पिछले 24 घंटों में इस्राइली वायुसेना ने ईरान के विभिन्न सैन्य ठिकानों पर 1200 से अधिक हथियार गिराये। इन हमलों में बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर, वायु रक्षा प्रणाली और कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाये जाने का दावा किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह दावा सत्य साबित होता है, तो इसका असर न केवल ईरान की सत्ता संरचना पर पड़ेगा, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी स्थिति बन सकती है। फिलहाल दुनिया की नजर तेहरान की आधिकारिक प्रतिक्रिया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में मानसून की दस्तक, इस रोज होगी एंट्री…

Ranchi : झारखंड में आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादल और मौसम...

रांची के एक गांव में अंधविश्वास की खौफनाक सजा…

Ranchi : राजधानी रांची के एक गांव में महज...

शोर मचते ही कांग्रेस भड़की, झारखंड में तेज हुआ घमासान…

Ranchi : झारखंड के राज्यसभा चुनाव में बुधवार की...

MLA के ड्राइवर की ह’त्या में अब ये दो महिलायें अरेस्ट…

Koderma : कोडरमा के चितरपुर गांव में हुये चर्चित...

बेईमान JE के हाथ हो गये लाल, फिर…

Deoghar : देवघर के करौं प्रखंड में मनरेगा योजना...