शहीदों की पहचान जरूरी, ताकि उन्हें पूरा मान-सम्मान मिल सके : नौशाद आलम

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : देश और सभी राज्यों के स्वतंत्रता सेनानी एवं वीर शहीदों की पहचान करना बेहद जरूरी है, ताकि उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जा सके। उनके वंशजों को तमाम तरह की सुविधाएं और सम्मान मिल सके। उनकी कुर्बानी की गाथा की कहानी किताबों के पन्नों में जगह पा सके, ताकि आने वाली पीढ़ी शहीदों के त्याग और बलिदान को जान सकें। शहीदों के चयन की खातिर राज्य या केंद्र सरकार आयोग गठन करें, ताकि गुमनामी के अंधेरे में खोते जा रहे वीर सपूतों को जाना जा सके। यह कहना लोक सेवा समिति के अध्यक्ष नौशाद आलम का। मौका था लोक सेवा समिति की 33वीं वर्षगांठ की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक का। यह बैठक राजधानी रांची के पीपी कंपाउंड में हुई।

बैठक में तय किया गया कि लोक सेवा समिति अपनी 33वीं वर्षगांठ पर कई विभूतियों को ”सर्वोच्च नागरिक सम्मान” से नवाजा जायेगा। प्रेरणा स्मारिका का प्रकाशन और लोकार्पण किया जायेगा। सरकार से भाषा साहित्य अकादमी गठन करने की मांग की गई। बैठक में धन्यवाद ज्ञापन करते हुये समिति के महासचिव डॉ हरमिंदर वीर सिंह ने कहा कि अच्छे लोगों को ढूंढना मुश्किल होता है, छोड़ना और भी मुश्किल और भूल जाना नामुमकिन है। समिति में बेहतरीन काम करने वाले अमर तिग्गा और शहनाज खातून को प्रशंसा पत्र दिया गया। यह सम्मान उन्हें रांची विवि के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिंह ने दिया। बैठक में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद, मिस्टर निर्मल तिग्गा, सुदेश कुमार साहू, सीमा कुमारी, मीनू सिंह, गुणवंत कौर मकसूद आलम,सत्यजीत कुंदन, शहनाज खातून, मोसर्रत नौशाद सहित कई अन्य मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : रंगदारी नहीं मिलने पर घर पर बोला धावा, फिर…

इसे भी पढ़ें : अमीर बनने की ललक में बने गुनाहगार… जानें

इसे भी पढ़ें : पॉश इलाके में BS की पुड़िया के साथ धराया, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : PM ने सबसे लंबे पुल का किया उद्घाटन, 2 घंटे का सफर 20 मिनट में … जानें

इसे भी पढ़ें : जल्द बनने वाला था दूल्हा, पर हो गया बड़का कांड

इसे भी पढ़ें : मां के सामने जवान बेटे को पहले पीटा, फिर दे दी खौफनाक मौ*त… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पति से हुआ तलाक, देवर निकला बड़ा जल्लाद… जानें

spot_img

Related articles:

कॉल कर एक करोड़ की डिमांड, पुलिस ने क्या किया… जानें

Dhanbad : धनबाद में “प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार”...

7 साल के इशांक ने रचा इतिहास, CM हेमंत ने किया सम्मानित

Ranchi : रांची का सात साल का नन्हा तैराक...

रांची के इस तालाब में समा गई कार, मातम में बदली खुशियां…

Ranchi : रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में देर...