spot_img
spot_img
spot_img

Corona से लड़ाई में आगे आया ICICI फाउंडेशन, #CM को सौंपे कई मेडिकल उपकरण

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • सभी के सहयोग से जीतेंगे कोरोना के खिलाफ चल रही जंग : हेमंत सोरेन

RANCHI : कोविड के खिलाफ जंग जारी है। सरकार द्वारा कोरोना महामारी की रोकथाम,बचाव और संक्रमितों के बेहतर इलाज के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस सिलसिले में सरकार को विभिन्न संगठनों और राज्यवासियों का पूरा सहयोग मिल रहा है। इस कड़ी में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आईसीआईसीआई बैंक के सीएसआर आर्म- आईसीआईसीआई फाउंडेशन ने कोविड से जुड़े कई मेडिकल उपकरण सौंपे। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए आईसीआईसीआई फाउंडेशन का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से हम निश्चित तौर पर कोरोना महामारी के खिलाफ चल रही जंग में विजय हासिल करने में कामयाब होंगे।

Read More :नोबेल पुरस्कार के बारे में रोचक बातें | Nobel prize facts in hindi

सीएम को सौंपे गए मेडिकल उपकरण

आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 1 एंबुलेंस, 73 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, 7 वेंटिलेटर, 48 बीआई पीएपी, 6 आईसीयू बेड, 130 ऑक्सी फ्लो मीटर, 750 ऑक्सीमीटर, 1000 आरटीपीसीआर टेस्ट किट्स, 100  निब्यूलाइजर,  18 थर्मल स्कैनर, 50 पीपीई किट, 4 इलेक्ट्रिक सैनिटाइजेशन मशीन, 12 एचएफएनसीएस और 550 एन-95 मास्क दिए।

Read More :रांची डीसी ने की कोषांगों के कार्यों की समीक्षा, जानिये किसे क्या दिया निर्देश

जिलों को भी सहयोग के रूप में दे रहे मेडिकल इक्विपमेंट्स

आईसीआईसीआई फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्‍होंने राज्य के विभिन्न जिलों के  डीसी और अस्पतालों को कोविड रिलेटेड मेडिकल इक्विपमेंट्स सहयोग के तौर पर दिए हैं। देवघर जिले को 4 इलेक्ट्रिक सैनिटाइजेशन मशीन, 50 पीपीई किट और दो ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर, गिरिडीह को 2 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर और 500 आरटीपीसीआर किट, बोकारो को 5 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर, लातेहार को 5 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर, गढ़वा को 4  ऑक्सीजन कंस्ट्रेटेर और 50 ऑक्सीमीटर,  हजारीबाग को 500 क्लोथ मास्क, 18 थर्मल स्कैनर और 5 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर, पलामू को 4 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटेर, पश्चिमी सिंहभूम को 4 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर और 100 फ्लो मीटर, पूर्वी सिंहभूम को 1 कोविड एंबुलेंस,  ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर और 50 ऑक्सीमीटर, खूंटी को 4 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर, गुमला को 4 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर, 100 ऑक्सीमीटर, 100 निबूलाइजर, 250 एन-95 मास्क, सिमडेगा को  4 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर तथा रांची के पांच निजी अस्पतालों को नौ ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर, 6 वेंटिलेटर, 1 ईसीजी मशीन, 8 बीआई-पीएपी, 6 आईसीयू बेड और अन्य मेडिकल उपकरण दिए हैं।

Read More :बंगाल में भी रद्द हुए 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं, CM ममता ने लिया अहम फैसला

इनकी रही मौजूदगी

मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे के अलावा आईसीआईसीआई बैंक के रिजनल हेड राजेश कुमार मिश्रा,  अजीत कुमार, राकेश कुमार,  नवनीत सिंह गांधी, रविकांत गुप्ता, चंदन कुमार और असफाक अहमद नासिर (  सेंटर हेड, आईसीआईसीआई फाउंडेशन, रांची) आदि मौजूद थे।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...