ICC का बड़ा ऐलान, फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान… डेट जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : ICC ने महिला टी20 विश्व कप 2026 का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होगा। फाइनल मैच 5 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जायेगा। पूरा टूर्नामेंट इंग्लैंड और वेल्स के छह स्थानों पर खेला जायेगा। भारत और पाकिस्तान को फिर से एक ही ग्रुप में रखा गया है, इन दोनों टीमों के बीच होने वाले बड़े मुकाबले 14 जून 2026 को एजबेस्टन में खेला जायेगा। उद्घाटन मैच 12 जून को मेजबान इंग्लैंड का श्रीलंका के बीच खेला जायेगा। यह वर्ल्ड कप का 10वां सीजन है, जिसमें में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी, इसलिए कहा जा सकता है कि यह अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप होगा। ICC ने इसके लिये दो ग्रुप तैयार किये हैं, ग्रुप 1 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के अलावा भारत और पाकिस्तान को शामिल किया गया है। वहीं, दो और टीमें होंगी, जिनका फैसला क्वालिफायर के बाद में होगा। ग्रुप 2 में मेजबान इंग्लैंड के अलावा न्यूजीलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमें शामिल की गई हैं। इसमें भी क्वालीफायर खेलने के बाद दो टीमें बाद में शामिल होंगी। उसके बाद दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीमें आपस में सेमीफाइनल खेलेंगी। पहला सेमीफाइनल 30 जून और दूसरा 2 जुलाई को खेला जायेगा। उसके बाद 5 जुलाई को फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जायेगा।

इसे भी पढें : छात्रों का भविष्य चमकेगा, क्या बोले CM… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलिस देखते ही बेहोश हो गई महिला, बाद में म’र गई…

Koderma : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र का छोटा...

पाकुड़ में मा’रा गया एक चौकीदार… जानें क्यों

Pakur : पाकुड़ के पहाड़ियों और जंगलों के बीच...

रांची जेल में महिला कैदी का यौन शोषण, पूर्व CM का बड़ा इल्जाम…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा...

चार ला’शें, 18 टु’कड़े और एक ऐसा सच, जिसने बिहार को दहला दिया…

Bihar : बिहार के कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र...

स्वीडन ने PM मोदी को पहनाया सम्मान का सबसे चमकदार सितारा…

Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन...