Kohramlive : ICC ने बुमराह को दिसंबर माह का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना है। वहीं महिला कैटेगिरी में ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड को यह खिताब मिला। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए बुमराह को यह खिताब मिला। 9 पारियों में 32 विकेट लेकर उन्होंने शानदार परफ़ोर्मेंस दी। इसी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था। हालांकि भारत को सीरीज में 1-3 से हार मिली थी।







