spot_img

फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ पर आईएएफ ने जताई आपत्ति, कहा- नेगेटिव इमेज दिखाई गई

Date:

spot_img
spot_img

मुंबई : भारतीय वायु सेना ने फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ को लेकर केंद्रीय फिल्म बोर्ड को पत्र लिखा है। पत्र में आईएएफ ने फिल्म को लेकर आपत्ति जताई है। यह जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म है। आईएएफ के मुताबिक, फिल्म में आईएएफ की नेगेटिव इमेज दिखाई गई है। जिस पर आपत्ति जताते हुए भारतीय वायुसेना ने सेंसर बोर्ड को पत्र लिखा है। अपने पत्र में आईएएफ ने नेटफ्लिक्स और धर्मा प्रोडक्शंस पर एयरफोर्स की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। बता दें बीते 1 अगस्त को ही जाह्नवी कपूर स्टारर ‘गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल’ का ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था। फिल्म की रिलीज की बात करें, तो फिल्म 12 अगस्त को रिलीज की गई है। जिसे लेकर दर्शकों में मिले-जुले रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। उधर सेंसर बोर्ड को लिखे अपने पत्र में आईएएफ ने कहा है- ‘धर्मा प्रोडक्शंस ने प्रामाणिकता के साथ भारतीय वायु सेना का प्रतिनिधित्व करने के लिए सहमति व्यक्त की थी और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए थे कि यह फिल्म अगली पीढ़ी के अधिकारियों को प्रेरित करने में मदद करे। लेकिन, हाल ही में जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया तो इसे देखकर अनुमान लगाया गया कि फिल्म के कुछ सीन और डायलॉग लगता है, जैसे फिल्म में भारतीय वायुसेना की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है।’फिल्म में महिलाओं से एयरफोर्स के रवैये को लेकर वायुसेना का कहना है- ‘हमारा संगठन जेंडर बायस्ड नहीं है। भारतीय वायुसेना पुरुष और महिला कर्मियों दोनों को समान अवसर देती है।’ आईएएफ ने अपने पत्र में धर्मा प्रोडक्शंस से आपत्तिजनक सीन को हटाने और फिल्म में जरूरी सुधार की सलाह भी दी है।

इसे भी पढ़ें :

CM हेमंत सोरेन ने नेमरा में निभाई दशकर्म की रस्म…

Ranchi : मां से बिछड़ने का दर्द और परंपराओं...

अनमोल चार अंगों को बचाने का गजब का नुस्खा बता गये डॉ भदानी… देखें वीडियो

Ranchi : भागदौड़ भरी जिंदगी, बदलती खानपान की आदतें...

बिना नंबर के टेंपो में चोरी का सामान लेकर निकले, फिर…

Hazaribagh : कहीं नये मकान में चोरी, तो कहीं...

गढ़वा विधायक ने झामुमो को घेरा, बोले…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने पूर्व मंत्री...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: