spot_img

‘मुझे रणवीर सिंह से प्यार हो गया है’

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive  Desk: बॉलीवुड की दुनिया में शायद ही कोई ऐसा हो, जो रणवीर सिंह की तारीफ न करता हो। दक्षिण के सिनेमा से जुड़े लोग भी ऐसा ही करते हैं। अब रणवीर सिंह को लेकर करण जौहर ने एक पोस्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि रणवीर, करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले रणवीर ने फिल्म की शूटिंग खत्म की है और अब अचानक करण ने रणवीर को लेकर पोस्ट किया है। उन्होंने इसके जरिए रणवीर को लेकर अपना प्यार जाहिर किया है। करण ने लिखा, ‘तो…कोई एजेंडा नहीं है, ना ही कोई मार्केटिंग एजेंडा है। ना ही कोई लॉन्च है और ना ही कुछ और। ये सिर्फ एक फीलिंग है जिसे मैं आज आप सभी के साथ शेयर करना चाहता हूं। मैं रणवीर सिंह से प्यार करते हुए बड़ा हो रहा हूं। उनके अंदर काबिलियत है, जिससे सभी को स्पेशल फील होता है। वह प्यार से सब एक्सप्रेस करते हैं।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

कभी किसी इंसान से इतना इम्प्रेस नहीं हुआ

करण ने पोस्‍ट में लिखा है- ‘अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग के दौरान मैंने रणवीर को बहुत क्लोज से ऑब्जर्व किया और पता चला कि कितने सॉलिड हैं वह। पर्सनल लेवल पर मैं कभी किसी इंसान से इतना इम्प्रेस नहीं हुआ। आई लव यू रणवीर। जैसे ‘अच्छे बच्चे’ की तरह आपको पाला है, आप वैसे ही रहना।’ करण के इस पोस्ट पर सभी उनकी बात मान रहे हैं कि रणवीर सच में काफी अच्छे इंसान हैं। सभी कमेंट सेक्शन में रणवीर की तारीफ कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :CWG 2022 में बजरंग ने दिलाया कुश्ती का पहला गोल्ड मेडल

इसे भी पढ़ें : राजधानी में दिनदहाड़े दो लोगों पर की अंधाधुंध फायरिंग, दूसरी ओर बिल्‍डर ने खुद को मारी गोली

इसे भी पढ़ें :25 लाख तिरंगा बांटेगी दिल्ली सरकार

इसे भी पढ़ें :लड़की के वीडियो ने खोला OYO होटल के रूम नंबर 120 का राज… देखें

इसे भी पढ़ें :NIA के हत्थे चढ़ा दाऊद इब्राहिम का बेहद करीबी सलीम फ्रूट, करने वाला था बड़का कांड

इसे भी पढ़ें :पढ़ी-लिखी मंजू का खेत जोतना बन गया अपशगुन, मिली सजा, ठोका जुर्माना… देखें

इसे भी पढ़ें :दूर कर लें कंफ्यूजन, कब है रक्षाबंधन? 11 या 12 अगस्त को

इसे भी पढ़ें :Pearls के निवेशकों का पैसा होगा रिफंड, मोदी सरकार ने बताया- खाते में कब आएंगे पैसे

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘लॉकअप’ में क्यों आईं सुनीता आहूजा? ये बता गई…

Kohramlive : सुनीता आहूजा इन दिनों लॉकअप: सच या सजा...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...