Chaibasa : CM चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक सुंदरता के दृष्टिकोण से मनमोहक और बहुत ही आकर्षक राज्य है। यहां पर्यटन की प्रबल संभावनाएं हैं, यही कारण है कि हमारी सरकार राज्य चिन्हित कई धार्मिक,आध्यात्मिक स्थलों सहित पहाड़, डैम, फॉल आदि आकर्षक जगहों को विकसित करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि पूर्वी सिंहभूम बुरुडीह डैम को राष्ट्रीय स्तर पर एक बेहतरीन पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। झारखंड आंदोलन के समय ही व्यक्तिगत रूप से मैं जंगल से घिरे हुये इस ऐतिहासिक बुरुडीह डैम की खूबसूरती वाकिफ हूं। इस डैम का सर्वांगीण विकास हो, यह पहले से ही मेरे मन में था। इस डैम का पानी बुरुडीह आस-पास क्षेत्र के किसान वर्ग को मिले इसी मकसद से हमारी सरकार आगे बढ़ रही है। हमारी सरकार हर सेक्टर में विकास की एक लम्बी लकीर खींचने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

CM चंपई सोरेन आज बरूडीह डैम का जायजा लेने आये थे। बरूडीह डैम का अवलोकन करते हुये उन्होंने कहा कि बुरुडीह डैम का सौंदर्यीकरण करने का काम तय समय के अंदर पूरा कर लेना राज्य सरकार का मकसद है। यहां गेस्ट हाउस, खेल मैदान, पार्क निर्माण इत्यादि सभी कार्य प्राथमिकता के तौर पर किये जायेंगे। CM ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से लोग इस पर्यटन स्थल में आकर यहां की खूबसूरती का आनंद ले सकें, इस निमित्त डैम को कनेक्ट करने वाला सड़क सहित बिजली, पानी और पर्यटकों के ठहरने की पूरी सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। CM ने कहा कि बुरुडीह डैम को विकसित कर घाटशिला क्षेत्र को एक नई पहचान देनी है। मौके पर मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण किया तथा पेड़ों में रक्षासूत्र बांधकर वृक्ष को संरक्षित करने का संदेश भी दिया।

CM चंपई सोरेन ने पर्यटन विभाग, वन विभाग और पूर्वी सिंहभूम जिला के अधिकारियों को बेहतर तालमेल और समन्वय बनाकर बुरुडीह डैम के विकास कार्य को तय समय सीमा में पूरा कर लेने का निर्देश दिया। मौके पर घाटशिला विधायक रामदास सोरेन, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, जमशेदपुर के सीनियर एसपी किशोर कौशल सहित संबंधित विभाग के आला अधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर
इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…
इसे भी पढ़ें :9 इंस्पेक्टर बदले गये, इन थानों में हुई पोस्टिंग…
इसे भी पढ़ें :ईद के मौके पर महामहिम का देशवासियों को संदेश… जानें
इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल के निजी सचिव टर्मिनेट… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…
इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर












