Kohramlive desk: सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ना कुछ दिलचस्प चीजें वायरल होती रहती हैं। रिटायर्ड IPS ऑफिसर का नाम आरके विज है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। विज छत्तीसगढ़ के विशेष पुलिस महानिदेशक रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो को रिट्वीट किया और धड़कन फिल्म के गाने की एक लाइन लिखी- ‘मैं तेरी बाहों के झूले में पली बाबुल। । । ‘ आरके विज ने बच्चों की सिंगिंग की तारीफ करते हुए कहा- ‘ब्यूटीफुल लाइंस, भावपूर्ण ढंग से गाया गया। ‘ कई यूजर्स ने भी बच्चों की गायकी की तारीफ की है। छोटे बच्चों का एक ग्रुप बॉलीवुड फिल्म धड़कन (Dhadkan Movie) का एक गाना गाकर सुर्खियां बटोर रहा है।
मैं तेरी बाहों के झूले में पली बाबुल… 🧡🧚♀️
Beautiful lines, soulfully sung. https://t.co/EIjyDlBoCm— RK Vij (@ipsvijrk) April 10, 2022
वीडियो में देखें क्या हैं…
रिटायर्ड IPS ऑफिसर द्वारा शेयर की गई क्लिप में एक बच्चा धड़कन फिल्म का ‘दूल्हे का सेहरा। । ‘ गाना गाते हुए नजर आ रहा है। बाकी के दो बच्चे और एक बच्ची गाने में उसका साथ देते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक बच्चे के हाथ में गिटार है। उनकी गायकी ने सोशल मीडिया यूजर्स को काफी प्रभावित किया है। हजारों यूजर्स ने कमेंट्स कर बच्चों की गायकी की तारीफ की है।
इसे भी पढ़ें :स्मोकिंग करने वालें हो जाएं अलर्ट, आपकी बॉडी में होते हैं ये बड़े बदलाव
इसे भी पढ़ें :UP में इंटर की English पेपर लीक, परीक्षा रद्द, DIOS सस्पेंड
इसे भी पढ़ें :बहन की घर से लौट रहे सहदेव के साथ ये क्या हो गया…
इसे भी पढ़ें :ग्राम प्रधान के घर में लिखी जा रही थी इंटर की कॉपियां, पहुंची पुलिस और…
इसे भी पढ़ें :महिला डॉक्टर के सु’साइड पर उबला IMA, आज पूरे प्रदेश में हड़ताल
इसे भी पढ़ें :इस तकनीक से करें काजू की खेती, हो सकते हैं मालामाल, जानें कैसे










