spot_img
spot_img
spot_img

पति के आंगन पत्‍नी खुद लेकर आई अपनी सौतन, आखिर क्‍यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : यदि किसी महिला के पति ने किसी दूसरी महिला से चोरी-छिपे विवाह कर लिया, तो बवाल होना तय है। सौतिया डाह के बारे में हम सबने सुना ही होगा। सौतन की बात से भी महिला बिगड़ कर भूत हो जाती है। सौत देख ले तो रणचंडी बनने में देर न लगेगी। इसके विपरीत यदि कोई महिला ही किसी लड़की को फांसाकर अपने पति से विवाह करा दे, तो इस अजब-गजब को कोई क्‍या कहेगा। कोई महिला ही अपनी सौतन लाए तो बात आश्‍चर्यजनक लगेगी ही। जी हां, बिहार के पटना जिले में कुछ ऐसा ही हुआ है। आइए, रूबरू होते हैं पूरी कहानी से।

सुनकर अजीब लगता है, पटना जिले में एक औरत ने खुद अपने पति की दूसरी शादी करा दी, वह भी एक नाबालिग लड़की से। उसने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने झांसे में ले लिया और उसे अपने साथ ले भागी। मोबाइल लोकेशन के जरिये पुलिस इन तक पहुंची तो पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ।

संतान के लिए पति की करा दी दूसरी शादी

मामला पटना जिले फतुहा के स्थानीय मिर्जापुर नोहटा का है। नोहटा के निवासी विनय सिंह व उसकी पत्नी ज्योति कुमारी पर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण करने और उसकी शादी करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि दंपती खासकर पत्‍नी ने ऐसा संतान पाने की चाहत में किया। दरअसल इस दंपती को कोई संतान नहीं है। इसलिए औलाद के लिए दूसरी शादी करने का फैसला किया। उसने पति के लिए लड़की भी ढूंढ निकाली और उसे फुसलाकर शादी के लिए तैयार भी कर लिया। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने उसे बरामद कर आरोपित दंपती को जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें : प्रेम ऐसा कि साथ जी न सके तो मरने का किया…

काम करने आती थी किशोरी

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक मिर्जापुर नोहटा निवासी विनय व उसकी पत्नी ज्योति के घर में बगल की एक किशोरी काम करने आती थी। किशोरी अपनी मां के साथ बगल के ही मकान में किराये पर रहती थी। छह दिन पहले वह विनय के घर काम करने गई थी। इसके बाद लौटकर नहीं आई। खोजबीन के दौरान स्वजनों को पता चला कि दंपती किशोरी को बहला-फुसलाकर उसे भगा ले गया।

किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने दंपती को पकड़ा  

बेटी के गायब होने के बाद उसकी मां ने फतुहा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। इसके बाद फतुहा पुलिस ने दंपती के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पटना सिटी न्यायालय में नाबालिग का बयान दर्ज कराया गया है। आरोपित दंपती को जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : 8 बच्चों के बाप पर चढ़ा प्यार का बुखार, …और…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तीस्ता किनारे दिखा दुर्लभ मेहमान,पहचान होते ही बढ़ी हलचल…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल क्षेत्र से...

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

Mahavir Jayanti 2026: खास है कल का दिन… जानें क्यों

Kohramlive : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष...