spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पति को मारकर शव के उपर लगा दिया पौधा, पु‍लिस को ऐसे करती रही गुमराह

Date:

spot_img
spot_img

MP : एमपी के ग्वाल‍ियर जिले से एक महिला की शर्मनाक करतूत की खबर आई है। यहां पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने पति का मर्डर कर दिया। थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस को 11 महीने तक गुमराह करती रही।

Read more: Tokyo Olympics 2020: प्री क्वार्टर फाइनल में PV Sindhu

पुलिस पर पति की तलाश न करने का लगाती रही आरोप

कोर्ट में भी बार-बार पुलिस पर पति की तलाश न करने का आरोप लगाते हुए अर्जी लगाती रही। ऐसा वह इसलिए करती थी, ताकि पुलिस उस पर कतई शक न करे। इधर, कोर्ट से भी पुलिस पर लगातार दबाव पड़ रहा था। 11 महीने बाद पता चला कि जिसे पुलिस खोज रही है, उसकी हत्या हो चुकी है। हत्यारोपी पत्नी, उसका प्रेमी और दोस्त हैं।

कुएं से बरामद हुआ पति का कंकाल

हस्तिनापुर स्थित चपरोली मौजा के एक खेत में बने पुराने कुएं से पति का कंकाल बरामद हुआ। आरोपियों ने कुएं में लाश फेंकने के बाद उस पर लकड़ी के पटिए रख ऊपर से मिट्‌टी डाल पौधा लगा दिया था, जो इन 11 महीनों में पेड़ हो चुका था। पुलिस ने आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोस्त फरार है।

Read more: नहीं रहे Badminton के दिग्गज खिलाड़ी…

11 माह पहले लापता हुआ था फेरन

भितरवार के मोहनगढ़ निवासी फेरन सिंह जाटव (35) 11 महीने पहले 6 अगस्त को लापता हो गया था। गुमशुदगी की र‍िपोर्ट पत्नी मालती (30) ने भितरवार थाने में दर्ज कराई थी। जांच SDOP भितरवार अभिनव बारंगे को सौंपी गई। पत्नी ने पुलिस पर पति की तलाश न करने का आरोप लगाया।  कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण रिट दायर कर दी। कोर्ट में मामला जाते ही पुलिस और गहराई से जांच में जुट गई।

पड़ताल में पता चला पत्नी का चरित्र

पड़ताल में पता चला कि मालती का चरित्र ठीक नहीं है। कृपालपुर निवासी रामअवतार जाटव से उसके मेलजोल की बात सामने आई। वह दो से तीन लोगों पर गलत हरकत का आरोप लगा चुकी है। लापता फेरन के भाई ने भी भाभी पर संदेह जताया था। लेकिन पुलिस के सामने परेशानी यह थी कि जब भी सख्ती से पूछताछ करना चाहती, मालती कोर्ट में जाकर खड़ी हो जाती।

Read more: Tokyo Olympics 2020: झारखंड की दीपिका को अगले ROUND मे एंट्री

पुलिस के सामने प्रेमी ने सब कुछ उगल दिया

पुलिस ने मालती की जगह, उसके प्रेमी रामअवतार की ओर अपना फोकस किया। पुलिस ने रामअवतार को लगातार चार दिन बुलाकर पूछताछ की। हर बार उसके बयान अलग-अलग होते। पुलिस ने जब सख्ती की तो उसने सब कुछ उगल दिया। उसने, मालती और दोस्त शिवराज के साथ फेरन की हत्या कर दी। शिवराज अभी फरार है। रामअवतार को हिरासत में देख मालती ने भी अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

इस तरह पुलिस को मिली कामयाबी

मालती की निशानदेही पर पुलिस ने कुएं से पौधा जो अब पेड़ बन चुका था, पेड़ को कटवाया। गोताखोर ने कुएं से कंकाल बरामद किया। आरोपियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले उन्होंने क्राइम पेट्रोल के कई सारे एपिसोड देखे थे। इन्हीं एपिसोड को देख पूरी साजिश रची। वे लगातार कोर्ट में याचिका लगा रहे थे, ताकि पुलिस उनसे पूछताछ न करे।

इसे भी पढ़ें :

लैंडिंग से ठीक पहले फेल हुआ इंडिगो का इंजन, 224 लोग थे सवार

Kohramlive : कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की...

CM के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में मंगलवार को खराब मौसम...

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

PM मोदी से मिले ‘ग्लासगो के चैंपियंस,’ बोले, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’…

New Delhi : ग्लासगो की धरती पर तिरंगा लहराने...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

लैंडिंग से ठीक पहले फेल हुआ इंडिगो का इंजन, 224 लोग थे सवार

Kohramlive : कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की...

CM के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में मंगलवार को खराब मौसम...

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

PM मोदी से मिले ‘ग्लासगो के चैंपियंस,’ बोले, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’…

New Delhi : ग्लासगो की धरती पर तिरंगा लहराने...