Bhaglpur : अपनी बीवी की शादी उसके प्रेमी से कराने की एक अनोखी घटना सामने आई है। महिला दो बच्चों की मां है। मामला भागलपुर के सुल्तानगंज का है। जानकारी के मुताबिक, शादी के बाद महिला को अपने रिश्तेदार राजू कुमार से प्यार हो गया। जुनून ऐसा चढ़ा की उसने अपने पति के साथ बेवफाई पर उतर आई। पति उत्तम मंडल ने पत्नी सपना को समझाने की बहुत कोशिश की, पर वह अपनी आदतों से बाज नहीं आई। फिर क्या था कलेजे पर पत्थर रखकर पति ने प्रेमी के साथ उसकी शादी करवा दी। पति के सामने पत्नी ने प्रेमी संग सात फेरे लिये।
इसे भी पढ़ें : कर्नाटक में 14 दिनों के लिए सब कुछ बंद, सिर्फ इन सेवाओं को छूट
आशीर्वाद देकर पत्नी को किया प्रेमी के हवाले
पति उत्तम सपना और राजू की शादी में शामिल भी हुआ और दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देते हुए पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया। शादी सुल्तानगंज की बड़ी दुर्गा स्थान मंदिर में हुई। सात साल पहले उत्तम मंडल और खगडिय़ा की सपना की शादी हुई थी। उनके दो बेटे हैं, जिनकी उम्र पांच और तीन साल है। शादी से पहले एक बात तय की गयी कि दोनों बच्चे अपने पिता उत्तम मंडल के पास रहेंगे जिस पर उनकी पत्नी सपना ने भी हामी भर दी।
इसे भी पढ़ें : BREAKING: पूर्व MLC जगन्नाथ राय का कोरोना से निधन, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक






