spot_img

स्कूटी सवार लड़की को महिला पुलिसकर्मी ने जड़ा तमाचा (VIDEO)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कर्नाटक : कर्नाटक के मांडया शहर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जहां स्कूटी सवार एक लड़की की पुलिसकर्मियों से बहस होती दिख रही है। साथ ही लड़की फोन पर किसी से बात कर रही है। लड़की स्कूटी छोड़ने को तैयार नहीं होती तो कहासुनी के बीच एक महिला पुलिसकर्मी उसे तमाचा जड़ देती है।

दरअसल, वीडियो में दिखाई जा रही स्कूटी सवार लड़की ने अपनी स्कूटी नो पार्किंग एरिया में खड़ी की थी। पुलिस ने स्कूटी को सीज़ करने की कार्रवाई शुरू कर दी। इसी बात पर वो लड़की पुलिसकर्मियों से बहस करने लगी।

लड़की का कहना था कि पुलिस उससे जुर्माना ले सकती है लेकिन स्कूटी को सीज़ नहीं कर सकती। वीडियो में एक पुलिसकर्मी स्कूटी को वहां से ले जाने की कोशिश भी करता है। लेकिन लड़की ऐसा नहीं होने देती। लड़की अपनी स्कूटी पर चढ़कर बैठ जाती है और तेज आवाज़ में पुलिसवालों पर चिल्लाने लगती है। तभी वहां मौजूद एक महिला पुलिसकर्मी उसे तमाचा जड़ देती है। जिसके बाद लड़की का गुस्सा सातवे आसमान पर चढ़ गया और बहस ने तूल पकड़ लिया।

बाद में लड़की को पुलिस स्टेशन ले जाया गया जहां पुलिस अधिकारियों ने उसकी कम उम्र देखते हुए इस मामले को आगे नहीं बढ़ाया और उसे हिदायत देकर छोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें : HC में चारा घोटाला मामले में सीबीआई ने की बहस, 12 मार्च को अगली सुनवाई

इसे भी पढ़ें : तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति से बोली- मेरे बिना…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में 30 जून से घर-घर जायेंगे BLO, ये दस्तावेज जरूरी…

Ranchi : झारखंड में SIR का अगला बड़ा चरण...

ऑनर किलिंगः दो बेटियों को पीट-पीटकर मा’र डाला…

UP : प्रेम प्रसंग से नाराज एक पिता ने...

झारखंड में तेजी से बन रही APAAR ID…

Ranchi : छात्रों की मार्कशीट, प्रमाण पत्र और शैक्षणिक...

चतरा में यह बड़ा तस्कर धरा गया…

Chatra : चतरा की गिद्धौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...