Giridih: घर की बहू अंजनी आज सुबह कमरे से बाहर नहीं आई। घर में चार बहुओं में अंजनी सबसे छोटी थी। अंजनी के कमरे के बाहर से उसे खूब पुकारा गया। अंदर से ना कोई आवाज आई ना ही कोई सुगबुगाहट। घर की तीनों बहू अपने-अपने कमरे से बाहर आ चुकी थी। चारों मिल-जुल घर का काम निपटा लेती। वहीं एक साथ मिलकर खाना भी बना लिया करती। ससुर पंचानन महतो को चिंता हुई कि छोटी बहू अंजनी अपने कमरे से बाहर क्यों नहीं आई। शक होने पर उसके कमरे के दरवाजा को तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देख सब दंग रह गये। अंजनी की मासूम बेटी नैना खाट पर बेजान पड़ी थी, वहीं अंजनी फांसी के फंदे पर लटकी हालत में मिली। घर में तहलका मच गया। शोर-शराबा सुन आसपास से कई लोग पंचानन बाबू के घर पहुंच गये। कुछ लोगों की मदद से अंजली को नीचे उतारा गया। उसके दम निकल चुके थे। चारों तरफ हाय-तौबा मच गई। जितनी जुबां उतनी तरह की बातें होने लगी। यह खबर पास के थाना तक गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। शंका जताई जा रही है कि 6 माह की बेटी नैना को मारने के बाद अंजनी फांसी के फंदे पर खुद लटक सुसाइड कर ली है। वहीं पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि मामला कुछ और तो नहीं।
मौके पर पहुंची पुलिस को घरवालों ने बताया कि घर में चार बहू है। चारों के पति मुंबई में काम करते हैं। करीब छह माह पहले ही अंजनी का पति प्रकाश महतो मुंबई गया था। वहीं बाकी बहुओं के पति भी मुंबई में ही काम करते हैं। अंजनी की मौत हो जाने की खबर उसके मायके में भी दे दी गई है। यह हृदय विदारक घटना गिरिडीह के निमियाघाट थाना क्षेत्र के टेंगरा खुर्द पंचायत के लकरगड़ा टोला में हुई। मौके पर पहुंचे थानेदार साधन कुमार पूरे मामले की तफ्तीश में जुटे हैं।
इसे भी पढ़ें : “मैं पढ़ना चाहती हूं सीएम सर”, सुनते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने क्या किया… देखें
इसे भी पढ़ें : ED की बड़ी कार्रवाई, CM की उपसचिव सहित कई IAS अधिकारियों की 152 करोड़ की संपत्तियां कुर्क
इसे भी पढ़ें : ईशान के डबल सेंचुरी पर ‘विराट’ भांगड़ा, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ED की बड़ी कार्रवाई, CM की उपसचिव सहित कई IAS अधिकारियों की 152 करोड़ की संपत्तियां कुर्क
इसे भी पढ़ें : बिस्तर तक खींच ले जाने वाली अर्चना की काली दुनिया… देखें || Archana Nag || Honey Trap












