पति-पत्नी का मोबाइल पर दूसरे से गुटरगूं, भयानक कांड हो गया… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बीवी का दूसरे लड़के से और पति का दूसरी महिला से मोबाइल पर गुंटरगूं आफत बन गया। दोनों एक दूसरे से दूर होते चले गये। झिकझिक, किचकिच और बहस इनका रोज का रूटीन हो गया। पति का पारा तब बेहद गरम हो गया जब उसने बीवी को दूसरे लड़के से फोन पर बातें करते खुद देख लिया। कड़ा ऐतराज जताया, पर बीवी नहीं मानी। वह भी उलाहना देती रही कि तुम भी दूसरी से लगल रहते हो। दूसरे से लगल रहने के फेर में एक हंसता-खेलता परिवार तबाह और बर्बाद हो गया। पति संजीव रायकवार का खून तब खौल गया जब वह बीवी के साथ हमबिस्तर होना चाहता था, पर पत्नी राजी नहीं हुई। उसे बहुत गुस्सा आ गया, उसने बिना कुछ जाने बुझे पत्नी रेखा को चाकू से गोद डाला। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद संजीव दिल्ली भाग गया। वह अपना मोबाइल भी घर में छोड़ गया, जिस कारण पुलिस को उसका लोकेशन नहीं मिल पा रहा था। संजीव आज गुपचुप तरीके से अपने घर झांसी लौटा तो पहले से अलर्ट पुलिस ने उसे धर दबोचा। संजीव के आने की भनक पुलिस को मिल गई थी। उसे झांसी के ललितपुर रोड से धरा गया। यह सनसनीखेज वारदात झांसी के प्रेमनगर के बिजौली इलाके में हुई। वहां के SP ज्ञानेद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि संजीव को जेल भेज दिया गया है।

घटना के संबंध में अबतक जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार दोनों पति-पत्नी में अक्सर कलह होते रहता था। कलह का कारण दोनों की जिंदगी में किसी और की एंटी कर जाना था। बात दोनों में बढ़ती चली गई। रेखा के घरवालों ने पुलिस को बताया कि संजीव के दूसरी महिला से संबंध थे। इसपर रेखा कड़ा ऐतराज जताती थी। संजीव पर इसका कोई असर नहीं पड़ता था। वह अपने में मस्त रहता था। वहीं पकड़े जाने के बाद संजीव ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी रेखा को एक युवक से मोहब्बत हो गई थी। उससे मोबाइल पर बातें करते रहती थी। एक रोज उसने उसके मोबाइल को तोड़ कर फेंक दिया। बीते 24 जून को वह मुर्गा लेकर घर आया। खाने-पीने के बाद वह अपनी पत्नी रेखा के साथ हमबिस्तर होना चाहता था, पर वह राजी नहीं हुई। इस गुस्से में उसने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

इसे भी पढ़ें :बाप बड़ा ना भईया, सबसे बड़ा रुपैया, सूनी हो गई मांग… जानें

इसे भी पढ़ें :राष्ट्रीय डॉक्टर डे पर खूब वाहवाही लूटी डॉ वर्मा ने… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :”धर्म, जाति, मजहब और भेदभाव से न बंधे, प्रेम की लौ टिमटिमाती रहे”

इसे भी पढ़ें : “क्राइम पेट्रोल” से सीखा और कर डाला यह भ’यानक कांड… देखें

इसे भी पढ़ें : अंधेरी रात में घरों में चुपके से घुसने वाले का क्या हुआ… देखें

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...