spot_img
spot_img

पति-पत्नी और जेठानी बीच सड़क कर रहे झोटा-झोंटी… देखें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : यूपी के मुरादाबाद में बीच सड़क पर महिला को ससुराल वालों द्वारा पीटे जाने का मामला सामने आया है।  इस बीच सड़क पर हुए पति-पत्नी और जेठ-जेठानी के हंगामे का वीडियो भी किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।

पांच महीने से पति से अलग रह रही थी महिला

दरअसल एक महिला पांच महीने से अपने पति से अलग रह रही थी। उसके दोनों बच्चे पति के साथ रहते हैं। महिला अपनी बेटी से मिलने उसके स्कूल पहुंची थी, इसकी भनक जब पति को लगी तो उसने अपने भैया और भाभी के साथ मौके पर पत्नी को पकड़ लिया और वहीं मारपीट शुरू कर दी।  बीच सड़क पर हुए हंगामे को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। इस संबंध में एसएचओ सिविल लाइंस गजेंद्र सिंह ने बताया कि एक महिला ने मारपीट की शिकायत की है। जांच के बाद दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।

12 साल पहले हुई थी शादी

हल्वादी के शीशमहल इलाके में रहने वाली महिला निधि दिवाकर ने बताया कि वह मुरादाबाद के नवीनगर कालोनी की रहने वाली है। उसकी शादी 12 साल पहले कोतवाली क्षेत्र के गंज बाजार निवासी ज्वैलर्स राजीव दिवाकर से हुई थी। उसके एक दस साल की बेटी और एक छह साल का बेटा है। निधि दिवाकर के अनुसार पति से अनबन के कारण वह पांच माह से उससे अलग रह रही है। छह सितंबर को वह बच्चों से मिलने के लिए उनके स्कूल पहुंची थी। इसकी भनक उसके पति राजू दिवाकर और अन्य ससुरालियों को लग गई। जिसके बाद ससुराल वाले भी सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित केसीएम स्कूल के बाहर पहुंच गए। वहां ससुराल वालों ने आरोप लगाया कि निधि बच्चों को उठाने आई है। वाद-विवाद के बीच निधि दिवाकर और उसकी जेठानी के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों बीच सड़क पर एक दूसरे का बाल पकड़ कर खींचने लगी। इतना ही नहीं पति ने बीच सड़क पर निधि को कई थप्पड़ जड़ दिए।

इसे भी पढ़ें : किसी के साथ अन्‍याय नहीं होने देगी सरकार : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : हे भगवान, रात में सांप-बिच्छु ना डंसे, किसी के पेट में दर्द ना उठे, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : भले सरकार के नाम कर देंगे, पर माफिया के हाथ जमीन नहीं जाने देंगे… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : लॉ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की छात्राएं अचानक चीखने चिल्लाने लगी… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : बिहार में नगर निकाय चुनावों का ऐलान, दो चरणों में होगी वोटिंग

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मेधा डेयरी की पहल बनी गर्भवती का संबल, मिला 6 किलो घी…

Ranchi : रांची से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ...

बैटरी दुकानदारों को लगाया चूना, ऐसे धराया…

Ranchi : डिजिटल भुगतान के दौर में जहां UPI...

मोबाइल झपटकर भागे बदमाश, चंद मिनटों में धरा गये…

Ranchi : राजधानी रांची में मोबाइल छिनतई की एक...

PM मोदी बोले, बंगाल अब बेड़ियों से आजाद…

West Bengal : पश्चिम बंगाल की धरती से शनिवार...

गुमला में खू’न से सनी सुबह, गांव में दहशत…

Gumla : गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र में सूरज की...