spot_img
spot_img
spot_img

पटना में एक साथ निकली पति-पत्‍नी की अर्थी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : जिंदगी और मौत पर किसी का नियंत्रण नहीं है। कब तक किसकी जिंदगी रहेगी और मौत महबूबा बनकर अपने साथ लेकर कब चली जाएगी, यह कोई नहीं जानता। बिहार की राजधानी पटना में एक ऐसी घटी, जिसे देखकर सभी हैरत में हैं। घटना एक बीमार व्‍यक्ति की मौत के चंद पल बाद ही उसकी पत्‍नी की मौत और दोनों की अर्थी का एक साथ निकलने की है। घटना पटना के फतु‍हा प्रखंड के उफा गांव की है।

इसे भी पढ़ें :गिरिडीह में सैलून संचालक की मिली लाश, धारदार हथियार से किया गया वार

पति की मौत का सदमा नहीं झेल पाई पत्‍नी

मिली जानकारी के अनुसार, उफा गांव के रहने वाले 65 साल के रामप्रीत राम लंबे समय से बीमार चल रहे थे।  इससे पूरा परिवार परेशान था। रामप्रीत राम की मौत के कुछ मिनट हुए भी नहीं कि इतने में उनकी पत्‍नी राम प्यारी को पति की मौत का ऐसा सदमा लगा कि उनकी भी मौत हो गई। एक घर में एक साथ दो लोगों की मौत से कोहराम मच गया। इस घटना के बारे जिसने भी सुना, अवाक रह गया।

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में फंदे पर झूलती मिली शिक्षिका की लाश, अगले महीने होने वाली थी शादी

एक साथ किया गया दंपती का अंतिम संस्‍कार

परिजनों ने बताया कि राम प्यारी पूरी तरह से स्वस्थ्य थीं। जैसे ही पति की मौत की खबर सुनीं उन्हें हर्ट अटैक आया और पांच मिनट में उनकी मौत हो गई। मंगलवार को दोनों की अर्थी एक साथ निकली और फतुहा श्मशान घाट पर दाह संस्कार किया गया।

इसे भी पढ़ें : चोरों ने पहले बैठकर दुकान में पीया गांजा, फिर उड़ा ले गए इतने रूपए

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे के नाम पर 7.8 करोड़ की साइबर ठगी…

Kohramlive : पूर्व प्रधानमंत्री आई के गुजराल के पुत्र...

NEET परीक्षा के दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन…

Ranchi : मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-2026 में शामिल होने...

रांची को छोड़ पूरा झारखंड बारिश के लिये तरसा…

Ranchi : झारखंड में मानसून समय पर पहुंच तो...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...