HAZARIBAGH : NTPC पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना की ओर से शुरू की गई माइनिंग एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (MAITI) जिले में रोजगार दिलाने में बड़ी भूमिका अदा कर रहा है। पिछले कुछ वर्षों में इस ITI से ट्रेनिंग लेकर बड़कागांव एवं आसपास क्षेत्रों के सैकड़ों छात्रों को रोजगार मिला है। इसी कड़ी को जारी रखते हुए NTPC MAITI ने शत- प्रतिशत बच्चों को प्लेसमेंट दिलवाकर एक नया कीर्तिमान गढ़ा है।
3 माह की ट्रेनिंग के बाद 30 बच्चों का प्लेसमेंट
केरेडारी कोयला खनन परियोजना द्वारा स्पॉन्सर्ड सभी 30 बच्चों को 3 महीने की ट्रेनिंग के बाद प्लेसमेंट मिल गया है। इन छात्रों को प्रतिष्ठित जेबीएम ग्रुप और इनोड्या प्रेसिपेटर्स प्राइवेट लिमिटेड ने ऑफर लेटर जारी किया है। इन सभी छात्रों को विभिन्न कैटेगरी जैसे इलेक्ट्रिशियन, वेल्डिंग, बेसिक कम्प्यूटर नॉलेज जैसे विषय में प्रशिक्षण दिया गया है। इन छात्रों को अब इन दोनों ही ग्रुप में ट्रेनी, वेल्डर और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर काम करने का मौका मिलेगा। आपको बता दें कि इससे पहले भी इस आईटीआई में प्रशिक्षण लेने वाले 360 छात्रों में 357 छात्रों का प्लेसमेंट हो चुका है।
इसे भी पढ़ें : आज से रांची की सड़कों पर नहीं चलेंगे ऑटो, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : ACB की टीम ने घूस लेते रंगेहाथ दबोचा… देखें कहां
इसे भी पढ़ें : G-20 समिट : रांची पहुंचे डेलीगेट्स, ऐसे हुआ स्वागत… देखें
इसे भी पढ़ें : एक हाइवा निगल गया मौसमी के परिवार को… देखें
इसे भी पढ़ें : खनिजों के अवैध परिवहन में रेलवे की भूमिका की जांच करेगी SIT, सीएम ने दी स्वीकृति
इसे भी पढ़ें : G-20 समिट को लेकर पतरातू में की गई यह खास तैयारी, देखें
इसे भी पढ़ें : झारखंड, बिहार और बंगाल के यात्रियों के लिए होली स्पेशल ट्रेन की घोषणा










