Ranchi : G20 शिखर सम्मेलन का एक सेंटर झारखंड की राजधानी रांची भी है। विदेशी डेलिगेट्स रांची एयरपोर्ट पर पहुंचे। G20India के विज्ञान और प्रौद्योगिकी संबंधी 2-3 मार्च को आयोजित बैठक में भाग लेने हेतु कोरिया, सिंगापुर, जर्मनी आदि देशों के प्रतिनिधियों का रांची एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। राज्यवासियों ने कहा, सौभाग्य से इस वैश्विक बैठक की मेजबानी का मौका रांची को मिला है। डेलिगेट्स का आना मंगलवार से ही शुरू हो चुका है। रांची सजधज कर पूरी तरह से तैयार है। रेडिशन ब्लू में उन्हें ठहराया जाएगा।

#G20 की बैठक में शामिल होने देर शाम तक आज फ़्लाइट से कई डेलिगेट्स राँची पहुँचे, सभी का गर्मजोशी से स्वागतवाया। @NITIAayog के सदस्य डॉ वीके सारस्वत, @IndiaDST के सचिव भी बैठक में शामिल होने हेतु आज रांची पहुंचे।#G20Summit@IndiaDST@g20org pic.twitter.com/Add45LiwZa
— PIB in Jharkhand 🇮🇳 (@RanchiPIB) March 1, 2023
रांची पहुंचने के बाद उनकी सुरक्षा में करीब दो हजार पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है, जिसमें 500 ऑफिसर रैंक के अधिकारी और 1500 सिपाही व आरक्षी मौजूद रहेंगे। इस समिट में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल है। सऊदी अरब, इंग्लैंड, फ़्रांस,तुर्की,यूएई, दक्षिण अफ्रीका, और इंडोनेशिया से पधारे डेलिगेट्स के साथ, इंटरनेशनल सोलर एलायंस से सबा कलाम, IITmadras के प्रो पद्मश्री डॉ अशोक झुनझुनवाला, DBTIndia, CSIR_IND जैसी वैज्ञानिक संस्थाओं के शीर्ष पदाधिकारी भी यहां पहुंचे है। लाइजनिंग ऑफिसर्स के तौर पर पर्यटन विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की तैनाती डेलिगेट्स के साथ की गई है।
इसे भी पढ़ें : एक हाइवा निगल गया मौसमी के परिवार को… देखें
इसे भी पढ़ें : खनिजों के अवैध परिवहन में रेलवे की भूमिका की जांच करेगी SIT, सीएम ने दी स्वीकृति
इसे भी पढ़ें : G-20 समिट को लेकर पतरातू में की गई यह खास तैयारी, देखें
इसे भी पढ़ें : झारखंड, बिहार और बंगाल के यात्रियों के लिए होली स्पेशल ट्रेन की घोषणा
इसे भी पढ़ें : रांची में बोर्ड परीक्षा को लेकर डीसी ने ट्रैफिक सुगम करने का दिया निर्देश
इसे भी पढ़ें : NTPC ने इस कंपनी का लाइसेंस किया रद्द… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : मौसम पर जानें IMD की ताजा अपडेट, बारिश को लेकर कही ये बात…
इसे भी पढ़ें : Heatwave Alert : बढ़ती गर्मी बढ़ा रही टेंशन, केंद्र ने राज्यों को लिखी चिट्ठी
इसे भी पढ़ें : CM केजरीवाल ने डिप्टी सीएम सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा किया मंजूर












