RANCHI : रांची विश्वविद्यालय (RU) के सेंट्रल लाइब्रेरी में बड़ा हादसा हो गया। लाइब्रेरी के बाहर साइकिल पार्क कर रहे मंतोष बेदिया के ऊपर लाइब्रेरी बिल्डिंग का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद दोस्त ने उसे आनन – फानन में रिम्स में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंतोष बेदिया रामगढ़ का रहने वाला था। वह एसएस मेमोरियल कॉलेज में पढ़ता था। हर दिन की तरह मंतोष आज भी लाइब्रेरी पढ़ने के लिए पहुंचा था। घटना कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना कि जानकारी ली। मृतक के घरवालों को भी खबर दे दी गयी है। वहीं इस घटना के बाद छात्रों का गुस्सा उबाल पर आ गया। गुस्साए स्टूडेंट्स में RU के बाहर मोराबादी में सड़क जाम कर दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस गुस्साए स्टूडेंट्स को समझाने कि कोशिश कर रही थी।



इसे भी पढ़ें :Cyclone Biporjoy: इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश
इसे भी पढ़ें :जेल के अंदर से चली गुगली पर विकेट गिरा था बिट्टू खान का, जानें क्या बोल गये SSP
इसे भी पढ़ें :रांची में फायरिंग, ‘दुकान खोलोगे तो खोपड़ी खोल देंगे’… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :NEET UG 2023 रिजल्ट जारी, यहां करें चेक…
इसे भी पढ़ें :गवर्नर सीपी राधाकृष्णन पहुंचे चतरा, क्या-क्या किया… जानें
इसे भी पढ़ें :भयानक एक्सीडेंट में पैर हुआ ध’ड़ से अलग… देखें कहां
इसे भी पढ़ें :जानिए झारखंड में कब मिलेगी गर्मी से राहत
इसे भी पढ़ें :Darbhanga Medical College and Hospital होगा अपग्रेड, देखें कैसे















