spot_img
spot_img

महिलाओं को आत्‍मनिर्भर बनाने के लिए बनी है ‘हुनर एवं चास हाट परियोजना’ : आलमगीर आलम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • जिले की 128 पंचायतों के एक-एक समूह की दीदियों को दी जाएगी सिलाई मशीन

PAKUR : ‘आजीविका संवर्धन के लिए महत्वाकांक्षी हुनर एवं चास हाट परियोजना’ का शुभारंभ ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने किया। यह आयोजन जेएसएलपीएस के द्वारा पाकुड़ जिला मुख्यालय स्थित रवींद्र भवन में किया गया। मौके पर डीसी वरुण रंजन, डीडीसी अनमोल कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, आईटीडीए निदेशक शकील अख्तर और कांग्रेस जिलाध्यक्ष उदय लखवानी मौजूद थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने लाभुकों में परिसंपत्तियों का वितरण किया। मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह पहल राज्य सरकार ने की है।

8000 किसानों को किया गया है चिह्नित

कार्यक्रम में जेएसएलपीएस, जिला समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, समेकित जनजाति विकास अभिकरण, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, अनुमंडल कार्यालय, श्रम विभाग एवं कृषि विभाग ने लाभुकों में परिसंपत्तियां बांटी। 8000 किसानों को चिह्नित किया गया है। बहुत सारी योजनाएं दीदियों के लिए चलाई जा रही हैं। फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत दो महिलाओं को ₹10000 की सहायता उपलब्ध कराई गई। बेकरी उद्योग के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए बलियाडंगाल के एक समूह को ₹40000 का लोन दिया गया। एसबीआई ने सखी मंडल की दीदियों को एक करोड़ रुपए का लोन मुहैया कराई। 256 समूहों को 15- 15 हजार रुपये का वितरण किया गया।

इसे भी पढ़ें : सीनियर सर्जन की कार दुर्घटना में मौत, घंटों फंसा रहा शव

इसे भी पढ़ें : उमर 14, रेपिस्ट 15… दास्तां सुन रोने लगी पुलिस, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : रूह कंपकपा जायेगी इस लड़का-लड़की की हालत देख, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : हेडमास्‍टर साहब को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वजह सुन खौल जाएगा खून

इसे भी पढ़ें : शिल्पा के पति राज कुंद्रा को मिली बड़ी राहत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...

जब मुख्यमंत्री नहीं, एक पिता बोले…

Ranchi : सामने आया, जिसने लोगों के दिलों को छू...

घर के बाहर से उड़ा ले गये स्कूटी, लेकिन…

Ranchi : घर के बाहर खड़ी स्कूटी को चुराने वाले...