spot_img
spot_img

जबरदस्त ट’क्कर, फ’ट गई डीजल टंकी, फिर जो हुआ… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(KrishnaPaswan) :  हज़ारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र की दनुआ घाटी में बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। रात करीब 3 बजे दो बड़े मालवाहक ट्रक आमने-सामने टकरा गये, जिसके बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई और वे पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। यह हादसा तब हुआ जब कोलकाता से यूपी के गाज़ीपुर जा रहे दो कंटेनर ट्रक एक-दूसरे से भिड़ गये। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक (HR69D9834) की डीज़ल टंकी फट गई और आग ने तुरंत दूसरे कंटेनर (UP21DT4551) को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दोनों ट्रक आग की लपटों में घिर गये।

सूचना मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को बुलाया। कई दमकल गाड़ियों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक दोनों वाहन पूरी तरह जल चुके थे।

गनीमत ये रही कि इस भयावह हादसे में कोई जानमाल की बड़ी क्षति नहीं हुई। फिलहाल जले हुये ट्रकों को हटाकर जीटी रोड पर यातायात सामान्य करने का काम जारी है। रात के समय हुये इस हादसे के कारण कुछ देर के लिए नेशनल हाईवे-2 पर ट्रैफिक ठप रहा।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...