Ranchi : राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से रहस्यमय ढंग से गायब दो बहनें कर्नाटक में मिली। रांची पुलिस ने दोनों को खोजने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। पहले दी गई जानकारी के मुताबिक बीते 11 जनवरी को आधारकार्ड अपडेट कराने का कहकर दोनों लड़कियां अपने घर से निकली थी। दोनों कांटा टोली स्थित मंगल टावर पहुंची। दोपहर 1 बजे के आसपास आधारकार्ड का काम निपटा, वापस घर लौटने के लिए एक ऑटो में बैठी। लेकिन बीच रास्ते में ही ऑटो वाला उन्हें हिंदपीढ़ी की जगह दूसरे रास्ते पर ले जाने लगा। कुछ गड़बड़ी का एहसास होते ही लड़कियों ने फोन कर सारी बात अपने पिता को बताई। लेकिन बीच में ही ऑटो चालक ने उनका फोन छीन लिया। इसके बाद लड़कियों का कही कुछ पता नहीं चला। घरवालो ने अपहरण का केस दर्ज करवाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची IG ने एक स्पेशल टीम का गठन किया। वहीं दोनों लड़कियों को जल्द से जल्द ढूंढकर लाने का टास्क दिया था।
अनुसंधान में बात कुछ और ही निकली। बड़ी बहन का प्रेम प्रसंग एक लड़के इस्माइल के साथ चल रहा था। उसी चक्कर में घर से भागने की प्लानिंग बनाई। वहीं छोटी बहन ने भी इसमें साथ दिया। पुलिस ने मामले में 5 संदेही गुनहगारों को अरेस्ट किया है। इनके नाम मो इस्माइल, जुनैद आलम, मजहर आलम उर्फ हड़बड़, इमरान खान और कासिद फिरोज है। सभी की उम्र 20 से 25 के बीच है। इनमें से इस्माइल कर्नाटक का बाकी सभी रांची और आसपास के जिले के रहेनवाले हैं। इस कांड का खुलासा करते हुये क्या बोले रांची के पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों के नामों का किया ऐलान… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :दुनिया का सबसे आबादी वाला शहर बना प्रयागराज, ठंड भी डिगा नहीं सकी…
इसे भी पढ़ें :केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा गिफ्ट…
इसे भी पढ़ें :आठवीं क्लास तक की छुट्टियां बढ़ाने का ऐलान…
इसे भी पढ़ें :गलत था इरादा, हथियार के साथ धरा गये 7, क्या बोले SP… देखें वीडियो












