महाराष्ट्र : कहते हैं ना पैसा अच्छे इंसान को भी बुरा बनाने में वक्त नहीं लगाता। गुस्से में इंसान भी हैवान बन जाता है। एक ऐसी ही वारदात महाराष्ट्र के उल्हासनगर हिल लाइन पुलिस थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां एक दोस्त ने अपने ही दोस्त को 400 रुपये की खातिर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने मृतक का सिर बिजली के खंबे पर जोर से मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या की यह वारदात एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक की पहचान सोनू गुप्ता के रूप में हुई है, जबकि मृतक की पहचान फहीम शेख के तौर पर की गई है। पुलिस की मानें तो फहीम और सोनू दोनों एक ही जींस कंपनी में काम करते थे। फहीम ने सोनू से 400 रुपये उधार लिए थे। अब सोनू गुप्ता वही पैसे फहीम से वापस मांग रहा था। जबकि फहीम ने कहा कि वह पैसे जल्द ही लौटा देगा। इसी विवाद में सोनू ने उसकी जान ले ली।
इसे भी पढ़ें :15 ऊंट लदे ट्रक जब्त, तीन लोग गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें :नर्स छेड़छाड़ मामले में सहयोगियों ने कहा -24 घंटे में करें दोषियों की गिरफ्तारी









