Kohramlive : एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अपने चुनावी हलफनामे में 23.87 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। गुजरे 10 साल में उनकी संपत्ति में 19 करोड़ रुपये से ज्यादा का इजाफा हुआ है। साल 2019 के चुनाव में उन्होंने कुल 17.90 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति बताई थी। 2014 में AIMIMIS प्रमुख के पास कुल 4.06 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। इस तरह से बीते 10 साल में उनकी संपत्ति में पांच गुने से ज्यादा का इजाफा हुआ है। हैदराबाद सीट से चुनाव लड़ रहे ओवैसी ने यहां अपना नामंकन भी दाखिल कर दिया है। चुनावी हलफनामे से कई रोचक जानकारियां सामने आई है। खबर है कि ओवैसी और उनके परिवार के नाम पर कोई गाड़ी नहीं है। हैदराबाद सांसद के पास पिस्टल और राइफल भी है। एक पिस्टल है, जिसकी कीमत एक लाख रुपये है, वहीं, दूसरी एनपी 30 बोर राइफल है, जिसकी कीमत भी एक लाख रुपये बताई गई है। इस तरह से एआईएमआईएम सांसद ने अपने हलफनामे में 2.96 करोड़ रुपये की चल संपत्ति की जानकारी दी है। खुद असदुद्दीन ओवैसी के नाम 2.80 करोड़ रुपये और पत्नी फरहीन के नाम 15.71 लाख रुपये की चल संपत्ति है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शपथ पत्र में हैदराबाद सांसद ओवैसी ने बताया है कि इस समय उनके पास दो लाख रुपये नकद हैं। उनकी पत्नी फरहीन के पास 50 हजार रुपये की नकदी है। असदुद्दीन ओवैसी के तीन बैंक खातों में 1.56 लाख रुपये जमा हैं। वहीं, फरहीन के एक बैंक खाते में 1.30 लाख रुपये जमा हैं। फरहीन के पास 20 तोला सोने के गहने हैं, जिसकी कीमत 14.41 लाख रुपये बताई गई है। असदुद्दीन ओवैसी ने अपने हलफनामे में मकान बनाने के लिए पत्नी फरहीन से लिये गये 1.20 करोड़ रुपये की देनदारी बताई है।
जमीन और घर
साल 1994 में लंदन स्थित लिंकन इन से एलएलबी की डिग्री हासिल करने वाले ओवैसी की रंगारेड्डी के राजेंद्रनगर इलाके में 1,30,680 वर्ग फीट में बनी रिहायशी इमारत के तीन चौथाई के हिस्सेदार हैं। इसका मौजूदा बाजार मूल्य 14.75 करोड़ रुपये बताया गया है। इसी रिहायशी इमारत में पत्नी फरहीन एक चौथाई की हिस्सेदार हैं। वहीं, एआईएमआईएम सांसद के नाम हैदराबाद के मिश्रीगंज में 3,843 वर्ग फीट में बनी एक रिहायशी इमारत है। इसकी मौजूदा बाजार कीमत 95 लाख रुपये बताई गई है। वहीं, ओवैसी ने जमीन के लिए हैदराबाद इंदिरा लेजिस्लेटिव सोसायटी को 10 लाख रुपये एडवांस दिए हैं। इसी तरह एक फ्लैट के लिए 21 लाख रुपये एडवांस दिए गये हैं। इस तरह से असदुद्दीन ओवैसी ने अपने शपथ-पत्र में कुल 20.91 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति की धोषणा की है।
इसे भी पढ़ें :केवल एक क्लू पर 1 करोड़ 40 लाख तक पहुंच गई पुलिस…
इसे भी पढ़ें :जंगल में लड़का-लड़की इस हाल में मिले…
इसे भी पढ़ें :चॉकलेट बम की धमकी का जवाब पटाखे फोड़कर दूंगी : CM ममता बनर्जी
इसे भी पढ़ें :उलगुलान महारैली में गरजे नेता, छलका कल्पना और सुनीता का दर्द…
इसे भी पढ़ें :नहाने गये सुनिराम की हुई मौ*त… देखें
इसे भी पढ़ें :रांची में शुरू हुई उलगुलान न्याय महारैली, मंच पर…
इसे भी पढ़ें :मोरहाबादी में हुआ रन फॉर डेमोक्रेसी, पवन और ममता ने मारी बाजी… जानें
इसे भी पढ़ें :हेमा मालिनी की दोनों बेटियां पहुंची मथुरा, क्या बोली… जानें
इसे भी पढ़ें :IPL में आज दो मुकाबले, किस-किस के बीच… जानें












