Kohramlive : टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क 2025 में एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुये हैं। फोर्ब्स के रियल-टाइम आंकड़ों के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 749 अरब डॉलर तक पहुंच चुकी है, जो भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अदानी की संयुक्त संपत्ति से भी चार गुना ज्यादा है। मुकेश अंबानी की संपत्ति करीब 113.7 अरब डॉलर और गौतम अदानी की 66.7 अरब डॉलर आंकी गई है। दोनों मिलकर लगभग 180 अरब डॉलर पर हैं, जबकि मस्क अकेले ही उससे कहीं आगे निकल चुके हैं। मस्क की दौलत का बड़ा आधार टेस्ला में हिस्सेदारी और स्पेसएक्स की तेज़ी से बढ़ती वैल्यू है। दिसंबर 2025 के बाद स्पेसएक्स का मूल्यांकन करीब 800 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जिसमें मस्क की बड़ी हिस्सेदारी है। वहीं अंबानी की ताकत रिलायंस के जरिये टेलीकॉम, रिटेल और ऊर्जा में है, जबकि अदानी का साम्राज्य इंफ्रास्ट्रक्चर और पोर्ट्स पर टिका है। लेकिन दौलत की मौजूदा रेस में एलन मस्क फिलहाल सबसे आगे, सबसे भारी हैं।
दुनिया में सबसे अमीर मस्क, अंबानी-अदानी से कितने ज्यादा… जानें
Date:

अचानक बिगड़ी तबीयत बनी काल, PDS डीलर नेमीचंद दांगी का निधन…
Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड ने शनिवार को...
दनुआ घाटी में बड़ा हादसा टला, पास लेने के चक्कर में भिड़े दो ट्रक…
Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण की दनुआ घाटी में...
मां दिउड़ी की शरण में CM हेमंत सोरेन, मांगी दुआ…
Ranchi : रांची से सटे तमाड़ स्थित प्राचीन शक्तिपीठ...
विद्यालय में सजी बाल संसद, हरियाली बनीं प्रधानमंत्री…
Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के उत्क्रमित मध्य...









