spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

टायर में कितनी होनी चाहिए हवा, नहीं जानने पर हो सकता है हादसा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : कार के टायर में हवा का प्रेशर कितना होना चाहिए, यह जानना जरूरी है, नहीं तो रास्‍ते में हादसा हो सकता है। यह जानना भी जरूरी है कि कार के टायर्स में 40PSI प्रेशर सही है, लेकिन सभी कारों के टायर्स के लिए यह सही नहीं होता है। यह महत्‍वपूर्ण बात है कि अलग-अलग टायर्स के लिए अलग-अलग प्रेशर रेटिंग होती है। किसी टायर के लिए 40PSI प्रेशर सही होता है तो वहीं किसी टायर के लिए यह कम या ज्यादा भी हो सकता है।

स्पोर्ट्स कारों के लिए सही हो सकता है 40 PSI

खासकर 40 PSI प्रेशर लेवल पैसेंजर कारों या स्पोर्ट्स कारों के लिए सही हो सकता है, लेकिन छोटी कारों के लिए ज्यादा हो सकता है। छोटी कारों के लिए 35 PSI से नीचे प्रेशर रहे तो वो ज्यादा बेहतर होगा। बड़े ट्रकों के लिए 40 PSI बहुत कम हो सकता है। आम तौर पर कारों के लिए 30PSI से 40PSI तक टायर प्रेशर रखा जा सकता है, जो कार और उसके टायर्स पर निर्भर करता है।

किस कार के टायर में कितना प्रेशर उपयुक्‍त

उदाहरण के तौर पर बताएं तो Alto 800 के टायर्स के लिए 30 PSI, Celerio के टायर्स के लिए 36 PSI, WagonR के टायर्स के लिए 33 PSI, Santro के टायर्स के लिए 35 PSI, i20 के टायर्स के लिए 30-32 PSI, Verna के टायर्स के लिए 33 PSI, Thar के टायर्स के लिए 30-35 PSI और Scorpio के टायर्स के लिए 35-40 PSI प्रेशर रखा जा सकता है। इनके अलावा, Honda City के टायर्स के लिए 30-35 PSI, Amaze के टायर्स के लिए 30 PSI, Fortuner के टायर्स के लिए 35 PSI और Innova Crysta के टायर्स के लिए 36 PSI प्रेशर रखा जा सकता है। इन प्रेशर लेवल में मामूली रूप से बदलाव की भी गुंजाइश समझी जा सकती है, जो टायर की क्वालिटी और मजबूती पर निर्भर करेगी।

इसे भी पढ़ें :बीवी को छेड़ा तो लगा दिया ठिकाना… देखें

इसे भी पढ़ें :इस हाल में मिले नुनू बाबू और रूपम…देखें

इसे भी पढ़ें :खत्म हुआ साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें कहां कब दिखा

इसे भी पढ़ें :सदियों के संताप के बाद दुल्हन की तरह सजी राम नगरी, देखें भव्य तस्वीरें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...

क्या आपकी गाड़ी झेल पायेगी नया ईंधन… सच्चाई जानें

Delhi : देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर...