NAWADA : कोचिंग आते-जाते अजनबी जूनियर इंजीनियर से गुफ्तगू क्या हुई, उसकी जिंदगी ही नरक हो गई। नादान और ना समझ छात्रा अपना दिल जेई की हिफाजत में दे दी पर उसने दिल को लहूलुहान कर डाला। जिसे उसने अपने गले का हार समझी वो गले का फांस बन गया। कई दफा अबॉर्शन कराया गया। धोखा, दगा और फरेब की शिकार छात्रा और उसकी मां अब कभी थाना या बड़े अफसरों के पास चक्कर काट रही है। वहीं शादी करने का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला JE अब छात्रा को पहचाने तक से इंकार कर रहा है। वहीं थाना भी चुप्पी साधे हुए है। पीड़िता की मां ने सिर्फ इतना कहा, “बहुत गंदा है JE, बेटी के साथ बहुत गलत काम किया और अब शादी करने से इंकार कर रहा है। बेटी की शादी की सारी तैयारी हमने कर ली थी, लेकिन मुझे क्या पता था कि जेई साहब इतने गंदे व्यक्ति हैं”। बेटी की बदकिस्मती पर रोते हुए मां ने आगे कहा कि जब कभी शादी की बात करते थे तो वह सिर्फ डेट पर डेट देता था। जेई 16 फरवरी 2022 को शादी करने के लिए राजी हुआ, लेकिन शादी नहीं की।
टोकने पर शिवरात्रि के दिन शादी करने की बात कही। लेकिन उस दिन भी शादी नहीं की। जब बेटी बात करने गई तो उसे खूब मारा-पीटा। वह साफ-साफ बोल गया मैं शादी नहीं करूंगा, जहां शिकायत करनी है, करो। मुझे कोई परवाह नहीं। मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा। वह साल भर से बेटी के संपर्क में था। यह मामला बिहार के नवादा के अकबरपुर प्रखंड का है। पीड़िता रजौली की रहने वाली है। वहीं संदेही गुनाहगार बक्सर का रहने वाला है। पीड़िता इस बात की शिकायत JE के बॉस कार्यपालक अभियंता से की है। पीड़िता ने थाना और कार्यपालक अभियंता को दिए अपने आवेदन में कहा है कि वह अपने गांव से अकबरपुर प्रखंड के फतेहपुर में कोचिंग करने जाती थी। इसी बीच उसकी मुलाकात जेई दीपक कुमार से हुई। उसने शादी का भरोसा देकर सालभर में कई बार फिजिकल रिलेशन बनाया। इस बीच उसका अबॉर्शन भी कराया। अब जेई शादी से इनकार कर रहा है। कार्यपालक अभियंता ने इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया है।
इसे भी पढ़ें :यात्रीगण ध्यान दें : होली को लेकर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, चेक करें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :शेयर बाजार के लिए अब ये जरूरी नहीं, मगर इसको अपडेट कराना जरूरी
इसे भी पढ़ें :पेंशन पर सरकार का बड़ा फैसला, अब वृद्धों को मिलेगी अधिक पेंशन, जानिए कितनी बढ़ी राशि
इसे भी पढ़ें :23 दिनों बाद जिंदगी की जंग हार गई साक्षी, परिजन बोले…
इसे भी पढ़ें :ICSE, ISC Term 2 की रिवाइज्ड Datesheet जारी, देखें नई Exam dates
इसे भी पढ़ें :23 दिनों बाद जिंदगी की जंग हार गई साक्षी, परिजन बोले…
इसे भी पढ़ें :ADSO के दो ठिकानों पर रेड, करोड़ों की हेराफेरी का…
इसे भी पढ़ें :मां को गंडासे से काट डाला, आक्रोशित ग्रामीणों ने बेटे का क्या किया…








