Kohramlive : इस साल दुनिया के अलग-अलग कोनों में कई विमान दुर्घटनायें हुई। साल के आखिरी महीने में दक्षिण कोरिया और कजाखस्तान की विमान दुर्घटनाओं ने सबको अंदर से हिलाकर रख दिया। रविवार की सुबह दक्षिण कोरिया में जेजू एयर बोइंग 737-800 विमान रनवे से फिसलकर क्रैश हो गया। इसमें करीब 179 लोगों की जान चली गई। वहीं, दो लोग जिंदा बच गये। विमान में 181 लोग सवार थे। इसी सप्ताह कजाखस्तान में एक बड़ा विमान हादसा हुआ था। इसमें 38 लोगों की मौत हो गई थी। 2024 का आखिरी महीना विमानन उद्योग को लिए भयावह साबित हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कजाखस्तान के अक्तौ शहर के पास हुये विमान हादसे की वजह अब सामने आई है। रूस ने शनिवार को माना कि उसके वायु रक्षा बलों ने यूक्रेन के ड्रोन हमलों को विफल करने के प्रयास में अजरबैजान एयरलाइंस के विमान को मार गिराया था। क्रेमलिन के बयान में कहा गया, अजरबैजान का यात्री विमान अपनी तय उड़ान पर था और बार-बार ग्रोज्नी हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान ग्रोज्नी, मोजडोक और व्लादिकावकाज पर यूक्रेनी ड्रोन हमले हो रहे थे और रूस की वायु रक्षा प्रणालियों ने इन हमलों को विफल किया।
इसी तरह बीते 22 दिसम्बर को दक्षिणी ब्राजील के ग्रामाडो शहर में एक निजी विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें एक ही परिवार के 10 सदस्यों की मौत हो गई थी। विमान को ब्राजील के व्यवसायी लुईज क्लाउडियो गैलेजी उड़ा रहे थे। विमान में उनकी पत्नी, तीन बेटियां और अन्य रिश्तेदार मौजूद थे। इसी तरह बीते 22 दिसम्बर को पापुआ न्यू गिनी में नॉर्थ कोस्ट एविएशन द्वारा संचालित एक विमान हादसे का शिकार हो गया था। जिसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई थी। अर्जेंटीना और होनोलुलु में हुये विमान हादसे में कुल चार पायलटों की जान चली गई थी।
इसे भी पढ़ें :पंचतत्व में विलीन हुये पूर्व PM, किसने दी मुखाग्नि… जानें
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :नाले में गिरी बस, मची चीख-पुकार







