Ranchi : रांची(Ranchi) के धुर्वा थाना क्षेत्र में झारखंड हाईकोर्ट के पास आज शाम कार और ऑटो के बीच हुये जोरदार टक्कर के बाद देखते ही देखते दोनों आग के गोले में बदल गये। आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया। कार और ऑटो में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद तुरंत रेस्क्यू किया गया।
Ranchi में अफरा-तफरी
इस हादसे में तीन लोग जख्मी हो गये, सभी को अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंचे दमकल वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। खबर है कि दोनों वाहन CNG मॉडल थे, जिससे आग तेजी से फैली और कार और ऑटो जलकर राख हो गये। वहीं, बीच सड़क पर हादसे के बाद ट्रैफिक पूरी तरह थम गया। हर तरफ अफरा-तफरी और जाम का आलम था। बाद में JCB से जले वाहनों को किनारे हटाया गया।
हाईकोर्ट के पास टक्कर के बाद धधकी कार-ऑटो…#ranchi #highcourt #jharkhand pic.twitter.com/lnfjAB2Ynx
— KohramLive (@KohramLive) April 9, 2026
इसे भी पढ़े :Iran बोला, “उंगली अब भी ट्रिगर पर है”, होर्मुज से गुजरेंगे सिर्फ इतने जहाज…
इसे भी पढ़े :Cumin Benefits : दादी-नानी का नुस्खा, गर्मियों में सेहत का सच्चा सहारा…
इसे भी पढ़े :Train Journey : जोगबनी स्टेशन से बस कुछ कदम और आप नेपाल में…















