spot_img
spot_img

Cumin Benefits : दादी-नानी का नुस्खा, गर्मियों में सेहत का सच्चा सहारा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : गर्मी का मौसम आते ही घरों में दादी-नानी की एक सलाह अक्सर सुनने को मिलती है, दही में भुना जीरा(Cumin) डालकर खाओ। यह छोटा-सा नुस्खा पीढ़ियों से भारतीय रसोई का हिस्सा रहा है। दोपहर के खाने में एक कटोरी दही, ऊपर से चुटकी भर भुना जीरा, स्वाद भी बढ़ाता है और शरीर को ठंडक भी देता है। यही वजह है कि आज भी कई घरों में यह साधारण-सा मिश्रण रोजमर्रा की थाली का हिस्सा बना हुआ है।

दरअसल Yogurt और Cumin का यह मेल सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं, जिससे पाचन बेहतर होता है। वहीं भुना जीरा गैस और अपच कम करने में मदद करता है। पेट की गड़बड़ी को शांत करता है। इन दोनों का साथ मिलकर डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाता है।

Cumin इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार

दही और भुना जीरा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक माने जाते हैं। इसके रोज खाने से शरीर संक्रमण से लड़ने में सक्षम बनता है। वायरल बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। यानी यह साधारण-सा मिश्रण शरीर को भीतर से मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। जो लोग वजन संतुलित रखना चाहते हैं, उनके लिये भी यह संयोजन फायदेमंद माना जाता है। यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है।

इसे भी पढ़े :Smartphone : अप्रैल महीने में उतरेंगे 6 नये धांसू फोन, जानें…

इसे भी पढ़े :11 अंचलों में नये CO की प्रतिनियुक्ति… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़े :Jharkhand Mousam : आज यहां चलेगी आंधी तो इन जिलों में पड़ेंगे ओले… जानें

शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करता है। ऊर्जा स्तर को संतुलित रखता है।  दही में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा त्वचा को पोषण मिलता है। बालों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर पड़ सकता है। गर्मी के मौसम में यह शरीर को ठंडक देने वाला हल्का और पौष्टिक विकल्प माना जाता है।

कब और कैसे खायें

  • सुबह या दोपहर के भोजन के साथ एक कटोरी दही लें
  • उसमें थोड़ा भुना हुआ जीरा पाउडर मिलायें
  • चाहें तो हल्का काला नमक भी डाल सकते हैं

नियमित रूप से इसे खाने से पाचन बेहतर रहता है और शरीर को ठंडक मिलती है।

इसे भी पढ़े :Hazaribagh : मासूम की चीख से कांपा हजारीबाग, झारखंड बंद का ऐलान…

इसे भी पढ़े :RBSE 12th Result 2026 जारी…

नोटः यह लेख विभिन्न मेडिकल रिपोर्ट्स और सामान्य स्वास्थ्य जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या विशेष डाइट अपनाने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह लेना उचित है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...