Kohramlive : क्या कभी सोचा है कि ट्रेन(Train) से उतरें और कुछ ही मिनटों में दूसरे देश पहुंच जायें? सुनने में फिल्मी लगता है, लेकिन भारत में एक जगह ऐसी है, जहां यह हकीकत है। जोगबनी रेलवे स्टेशन बिहार के अररिया जिले में स्थित है। खास बात यह है कि भारत-नेपाल सीमा से बस कुछ ही दूरी पर ट्रेन(Train) से उतरिये, थोड़ी सी पैदल वॉक कीजिये और पहुंच जाइये बिराटनगर (नेपाल)। यानी बिना लंबी यात्रा, बिना ज्यादा खर्च, सीधा इंटरनेशनल एक्सपीरियंस।
Train से नेपाल यात्रा
भारत और नेपाल के बीच खुली सीमा व्यवस्था है। आम नागरिकों को वीजा या पासपोर्ट की जरूरत नहीं। इसी वजह से इसे ‘सबसे सस्ता इंटरनेशनल ट्रिप’ भी कहा जाता है। स्थानीय लोग रोजमर्रा के काम से भी नेपाल आते-जाते हैं। बाजार, रिश्तेदारी और व्यापार सब कुछ इस सीमा के आसपास ही चलता है।
चेकिंग जरूर होती है
हालांकि कागजी झंझट नहीं लेकिन SSB और लोकल चेकपोस्ट पर जांच होती है, प्रक्रिया आसान और सामान्य है। जोगबनी सिर्फ एक रेलवे स्टेशन नहीं, यह दो देशों को जोड़ने वाला जीता-जागता रास्ता है। जहां एक कदम भारत में दूसरा कदम नेपाल में।
इसे भी पढ़े :Leave Encashment : अब हर साल मिलेगा छुट्टियों का पैसा, जानें कैसे…
इसे भी पढ़े :Voting : तीन राज्यों में मतदान, कहां-कितनी वोटिंग… जानें
इसे भी पढ़े :15 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, किसे कहां मिली तैनाती… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़े :Ranchi :16वीं जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप, चयन ट्रायल में दिखा जोश…
इसे भी पढ़े :Strait of Hormuz : सीजफायर के 24 घंटे भी नहीं, होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद!









