रांची में रंगदारी का खौफनाक तांडव, बरसा दी गो’लियां…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची एक बार फिर अपराध के साये में सिहर उठी। नगड़ी थाना क्षेत्र में बीती देर रात अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने कारोबारी राजेश उर्फ बबलू के घर पर 7 राउंड फायरिंग कर दी। घर की दीवारें कांप उठीं, परिवार दहशत में है, लेकिन गनीमत रही कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग की वारदात राहुल सिंह गिरोह से जुड़ी है। पहले ही कारोबारी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। बीते 9 दिसंबर को +8123432954 नंबर से कारोबारी को WhatsApp कॉल और मैसेज के जरिये धमकी दी गई। मैसेज में लिखा गया था, “अब अंजाम भुगतने के लिये तैयार रहो, 5 दिन का वक्त है, घर-परिवार पर नजर है, AK-47 भी रेडी है, 5 करोड़ जल्द से जल्द रेडी रखो…” धमकी के बाद कारोबारी ने नगड़ी थाना में FIR दर्ज कराया। खबर है कि परिवार की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किये गये हैं। वहीं, 10 रोज बाद गोलियों ने जवाब दे दिया। इधर, फायरिंग के बाद कारोबारी का परिवार सदमे में है। डर का आलम यह कि कारोबारी ने कैमरे पर बोलने से साफ इनकार कर दिया।

भागते वक्त हादसा, हथियार छोड़ फरार

फायरिंग के बाद अपराधी फरार हो रहे थे, तभी घने कोहरे में उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। मौके पर दो हथियार, एक बाइक पुलिस ने जब्त की है। कहते हैं कि राहुल सिंह मारे गये गैंगस्टर अमन साव गिरोह का खासमखास सदस्य है। फिलहाल वह विदेश में पनाह ले रखा है। वहीं से इंटरनेट कॉल और मैसेज के जरिये कारोबारियों को धमकी देते रहता है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जेवर दुकानदार बेचने लगा चाय-पकौड़ी, सुनी पड़ी दुकान…

Bihar : रोहतास की गलियों में इन दिनों एक...

जब थार छोड़ घोड़े पर निकले साहिबगंज के नेता जी, लोग बनाते रहे वीडियो…

Sahibganj : साहिबगंज में सोमवार को लोगों की नजरें...

शिकार पर गये थे, लौटकर आई मौ’त की खबर…

Latehar : लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के कलकलिया...

सरकार का बड़ा एक्शन, लापरवाह अफसर सस्पेंड…

Bihar : बिहार के सरकारी दफ्तरों में वर्षों से...

घोड़े पर सवार होकर निकले मास्टर साहब… जानें क्यों

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के धुरकी प्रखंड में इन...