Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के नामकुम से सटे सामलौंग बेलबगान में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में देश और राज्य का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth ने मंच से युवाओं को प्रेरित करते हुये कहा कि अपनी प्रतिभा को दबाकर मत रखें, उसे बाहर लायें, आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है।
इसे भी पढ़ें : Gumla : गैंगरेप के संदेही गुनहगार अरेस्ट, क्या बोली पुलिस… जानें
इसे भी पढ़ें : Ranchi : पेपर लीक पर सियासी विस्फोट, क्या बोले प्रतुल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : UP: मशाल लेकर सड़कों पर उतरेंगे शिक्षक… जानें क्यों
Sanjay Seth ने कई होनहारों को सम्मानित किया
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों का जिक्र करते हुये कहा कि देश की बेटियों के लिये PM मोदी ने सरकारी खजाना खोल दिया है। इतने बड़े वैश्विक तनाव के बीच भी भारत में शांति है। इस समारोह में कई होनहारों को सम्मानित किया गया, जिसमें मुख्य रूप से पूनम मिश्रा – वर्ल्ड स्ट्रॉन्गेस्ट वूमन, रामप्रताप मुण्डा – एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट, दिपेश पॉल – मिस्टर इंडिया व मिस्टर एशिया, विकास कुमार गोप – योगा व जिम्नास्टिक गोल्ड मेडलिस्ट, नरेन्द्र सिंह – लगातार 5 बार प्रथम वोटर शामिल थे।
इसे भी पढ़ें : OMG! 4 साल की बच्ची के पेट में इतने कीड़े, डॉक्टर हैरान…
इसे भी पढ़ें : फीस पर लगेगी लगाम, नये सत्र से पहले रांची प्रशासन की बड़ी बैठक
इन सभी को प्रमाण पत्र, शॉल और बुके देकर नवाजा गया। कार्यक्रम के आयोजक प्रभुदयाल बड़ाईक ने कहा कि यह एक छोटा प्रयास है, जिसे आगे और भव्य बनाया जायेगा। हर क्षेत्र की प्रतिभाओं को एक मंच पर लाना हमारा लक्ष्य है। इस मौके पर क्षेत्र के बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Sanjay Seth बोले, बेटियों के लिये मोदी ने खोल दिया खजाना…#SanjaySeth #pmmodi #namkum #ranchi #jharkhand #bjp pic.twitter.com/pCNMeLh6VS
— KohramLive (@KohramLive) April 12, 2026








