Bihar : देश की सबसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में शामिल NEET UG Re-Exam 2026 को लेकर बिहार सरकार इस बार सुरक्षा, निगरानी और पारदर्शिता का ऐसा खाका तैयार किया है, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। NEET री-एग्जाम की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और DGP विनय कुमार ने संयुक्त समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं। सरकारी सूत्रों के अनुसार CM सम्राट चौधरी भी पहले ही परीक्षा व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा कर चुके हैं। सरकार का लक्ष्य है कि परीक्षा बिना किसी विवाद और व्यवधान के पूरा हो।
पहली बार वायु सेना के भरोसे प्रश्न पत्र
इस बार सबसे खास व्यवस्था प्रश्न पत्रों की सुरक्षा को लेकर की गई है। सरकार ने भारतीय वायु सेना और डाक विभाग की मदद से प्रश्न पत्रों को विभिन्न हब तक पहुंचाने का फैसला लिया है। अधिकारियों का दावा है कि इस व्यवस्था से प्रश्न पत्रों की ढुलाई का समय काफी कम हो जायेगा और अंतिम परीक्षा केंद्र तक पेपर केवल 2 से 3 घंटे के भीतर पहुंच जायेगा।
331 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
राज्य के 34 जिलों और 35 शहरों में कुल 331 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इस बार NEET री-एग्जाम में 1 लाख 56 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। सबसे अधिक 46,029 परीक्षार्थी राजधानी पटना में परीक्षा देंगे, जहां 95 केंद्र निर्धारित किये गये हैं। परीक्षा के दौरान अफवाहों और फर्जी प्रश्न पत्रों पर रोक लगाने के लिये पुलिस को विशेष निर्देश दिये गये हैं।DGP ने स्पष्ट कहा है कि यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर फर्जी पेपर वायरल करता है या भ्रम फैलाने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जायेगी। जरूरत पड़ने पर गिरफ्तारी भी की जा सकती है। सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग संस्थानों की निगरानी के निर्देश दिये हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिये प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की जायेगी। महिला अभ्यर्थियों की जांच केवल महिला सुरक्षा कर्मियों द्वारा ही की जायेगी। वहीं, राज्य सरकार ने परीक्षार्थियों के लिये बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की बसों में निःशुल्क इंतेजाम किया है।
इसे भी पढ़ें : खोया मोबाइल को खोज निकाला पुलिस ने…
इसे भी पढ़ें : कांग्रेस को बड़ा झटका, इस प्रत्याशी का नामांकन रद्द…
इसे भी पढ़ें : JSSC का बड़ा फैसला, परीक्षा से पहले मचा तहलका…
इसे भी पढ़ें : फेसबुक पोस्ट पर ग्रामीण पहुंचे थाना, बोले आंच नहीं आनी चाहिये…
इसे भी पढ़ें : दारोगा बाबू धरा गये, अब जायेंगे जेल…









