दांतों का पीलापन दूर करने के घरेलू नुस्खे

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अक्सर पीले दांत मुस्कान की खूबसूरती छीन लेते हैं और आत्मविश्वास भी कम कर देते हैं। अगर आप भी दांतों के दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो किचन में मौजूद कुछ आसान नुस्खे अपनाकर दांतों को मोती जैसे सफेद बना सकते हैं, बिना किसी नुकसान के।

1. सरसों का तेल और नमक

  • 1 चम्मच सरसों तेल में चुटकीभर नमक मिलायें।
  • हल्के हाथों से दांत और मसूड़ों पर रगड़ें। यह न सिर्फ पीलापन हटाता है, बल्कि मसूड़ों को भी मजबूत बनाता है।

2. नारियल तेल से ऑयल पुलिंग

  • सुबह एक चम्मच नारियल या तिल का तेल मुंह में 10–15 मिनट तक घुमायें।
  • बाद में थूककर गुनगुने पानी से कुल्ला करें। यह दांतों की गंदगी और टॉक्सिन्स निकालकर नेचुरल चमक लाता है।

 3. बेकिंग सोडा और नींबू

  • एक चुटकी बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें नींबू रस की मिलाकर पेस्ट बनायें।
  • ब्रश से हल्के हाथों से दांतों पर लगायें। हफ्ते में सिर्फ एक बार करें, वरना इनेमल को नुकसान हो सकता है।

4. सरसों का तेल और हल्दी

  • 1 चम्मच सरसों तेल में हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
  • दांतों पर हल्के हाथों से रगड़ें। हल्दी बैक्टीरिया दूर करती है और सरसों का तेल पीलापन हटाता है।

5. केले का छिलका

  • ताजे केले का छिलका लें और सफेद हिस्से को दांतों पर 2–3 मिनट रगड़ें।
  • इसके बाद ब्रश करें। केले में मौजूद मिनरल्स दांतों को चमकदार बनाते हैं।

Disclaimer : ये सभी उपाय घरेलू हैं, लेकिन इन्हें सीमित मात्रा और सही तरीके से ही करें। दांतों में लगातार पीलापन या दर्द की समस्या हो तो डेंटिस्ट से जरूर सलाह लें।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सुप्रीम कोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, राष्ट्रपति ने जारी किया अध्यादेश

Kohramlive : देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट में...

ड्यूटी पर तैनात जवान के सर्विस गन से निकली गो’ली, माथे से हुई पार…

Simdega : सिमडेगा के महाबुआंग थाना परिसर में रविवार...

गोमो में हाईवोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़कर मचाया हंगामा

Dhanbad : धनबाद के गोमो में रविवार सुबह उस...

SDM का औचक छापा, खुला बड़ा राज…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के मेराल प्रखंड में फर्जी...

अब ज्यादा बच्चे पैदा करो, सरकार देगी ईनाम… कितना जानें

Kohramlive : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू...