spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गृहमंत्री ने दिया इस्तीफा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : काठमांडू से बड़ी खबर है। नेपाल के गृहमंत्री रमेश लेखक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार शाम प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को कैबिनेट बैठक के दौरान उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा। सूत्रों के मुताबिक, लेखक ने यह कदम नैतिक जिम्मेदारी के तहत उठाया है। हाल के दिनों में देशभर में फैले विरोध-प्रदर्शनों के दौरान भड़की हिंसा को लेकर सरकार पर सवाल उठ रहे थे। नेपाली कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता महासचिव गगन थापा और विश्व प्रकाश शर्मा ने लेखक के इस्तीफे की मांग को पार्टी की बैठक में उठाया था। पार्टी अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा भले चुप रहे हों, लेकिन लेखक ने खुद आगे बढ़कर इस्तीफे की पेशकश कर दी और उसे औपचारिक रूप से मंजूर भी करवा लिया।

गौरतलब है कि रमेश लेखक को करीब एक साल पहले, 15 जुलाई 2024 को गृहमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनका यह कार्यकाल तमाम राजनीतिक चुनौतियों और सामाजिक उथल-पुथल के बीच बीता। अब उनके इस्तीफे के बाद नेपाल की सियासत में हलचल और तेज़ हो सकती है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...